मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बोकारो स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, तीन ठेका कर्मी झुलसे

On: October 4, 2025 9:35 PM
Follow Us:

बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS)-2 में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मिक्सर क्रेन की केबल अचानक टूट गई, जिससे उबलता हुआ गरम धातु नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में पास में मौजूद तीन ठेका कर्मी बुरी तरह झुलस गए

घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से दो की स्थिति स्थिर है, लेकिन एक कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रबंधन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा करने की बात कही है।

गौरतलब है कि SMS-2 प्लांट में पहले भी कई बार तकनीकी खामियों के चलते हादसे हो चुके हैं। स्थानीय श्रमिक संगठनों ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए ठेका कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment