मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

संघ के पथ संचलन में शामिल हुए सरयू राय

On: September 28, 2025 12:31 PM
Follow Us:

जमशेदपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में आज सुबह मानगो नगर, जमशेदपुर के स्वयंसेवकों ने डिमना रोड पर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पथ संचलन का समापन स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मैदान में हुआ जहां पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ और प्रार्थना के उपरांत कार्यक्रम पूरा हुआ।

एकत्रीकरण में वैसे स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया, जिनका गणवेश पूर्ण नहीं था अथवा जो सामान्य परिधान अथवा शुभ्र वेश में थे। इनके खड़ा होने के लिए एकत्रीकरण में अलग पंक्ति बनाई गई थी।

कार्यक्रम के अंत में सूचना दी गई कि दशहरा के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर सभी बस्तियों में विकेन्द्रित कार्यक्रम होंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment