मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सोनारी और बिष्टुपुर जैसे इलाके में लूट का मतलब पुलिस का इकबाल खत्म: आशुतोष राय

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 4, 2025 9:19 PM
Follow Us:
Add A Heading 12
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

जमशेदपुर । स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता आशुतोष राय ने जमशेदपुर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सोनारी और बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाकों में दिनदहाड़े लूट की वारदात होना यह साबित करता है कि पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो गया है।

A 2

दो दिनों में दो बड़ी वारदातों पर JDU नेता का पुलिस प्रशासन पर कड़ा हमला

आशुतोष राय ने बयान जारी कर कहा कि सोनारी की घटना का अभी तक खुलासा भी नहीं हुआ और दूसरे ही दिन गुरुवार को बिष्टुपुर में लाखों रुपये की लूट हो गई। उन्होंने कहा,

“सामान्य बुद्धि रखने वाला भी समझ सकता है कि पुलिस का इकबाल ध्वस्त हो रहा है, वरना शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में ऐसी वारदातें नहीं होतीं।”

लूट से पहले हुई होगी रेकी

उन्होंने कहा कि जिनसे लूट हुई, वे एक बड़ी निजी कंपनी का कार्य देख रहे थे। एक दिन बैंक बंद रहने के बाद जब बैंक खुले तो कैशलोड ज्यादा था। यह संभावना है कि अपराधियों ने पहले से रेकी (निगरानी) की हो और उसी आधार पर घटना को अंजाम दिया।

वारदात के समय पर सवाल

आशुतोष राय ने यह भी चौंकाने वाला तथ्य रखा कि कल सोनारी में 12:59 बजे लूट हुई थी और आज बिष्टुपुर की घटना भी उसी समय 12:59 बजे घटी। उन्होंने कहा,

“क्या यह सिर्फ संयोग है या दोनों वारदातों में एक ही गैंग का हाथ है? पुलिस को इस एंगल से भी जांच करनी चाहिए।”

पुलिस पर सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सिर्फ बयानबाजी कर रही है और असल अपराधियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने अपनी रणनीति और सूचना तंत्र को मजबूत नहीं किया तो आने वाले दिनों में अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied