मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक निर्माणाधीन फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण

On: September 1, 2025 10:12 PM
Follow Us:

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक निर्माणाधीन फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं एच जी इंफ्रा कंपनी के पदाधिकारियों के साथ किया।

सांसद श्री महतो ने अपने निरीक्षण के क्रम में कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। इस क्रम में सांसद श्री महतो ने पारडीह स्थित कार्यस्थल,बिग बाजार, बालीगुमा पुलिया सहित दो अन्य स्थलों पर रुक कर चल रहे कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया एवं कार्यकर्ताओं एवं जनता के सुझाव के अनुरूप उपस्थित पदाधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के अंत में सांसद श्री महतो ने एचजी इंफ्रा कंपनी के कास्टिंग स्थल का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में सांसद श्री महतो ने कार्य की प्रगति एवं गति को संतोषजनक पाया एवं कहा कि इस ससमय पूरा किया जाए इसके लिए प्रयास करना आवश्यक है। निरीक्षण के उपरांत सांसद श्री महतो ने विभिन्न विभागों जिनमें एन एच ए आई पदाधिकारी, एचजी इंफ्रा के पदाधिकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारी के साथ एक बैठक भी किया। बैठक के क्रम में यह बात सामने आई कि विभिन्न विभागों के स्तर पर छोटे-छोटे काम लंबित है इसके कारण काम की गति प्रभावित हो रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

समीक्षा के क्रम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता कुमारी ने बताया कि जेबीवीएनएल, जेयुएसएनएल, पी एच ई डी,डीएफओ, मानगो नगर निगम आदि के स्तर पर कई काम लंबित है।

सांसद श्री महतो ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से वार्ता की एवं यह तय किया कि निकट भविष्य में इन सारे विषयों को लेकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के स्तर पर एक बैठक आयोजन किया जाएगा एवं सभी समस्याओं का निराकरण कर कार्य को गति प्रदान किया जाएगा।

आज इस अवसर पर सांसद सांसद श्री महतो के साथ निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, किशन महाराज, नित्यानंद सिंहा, सुशील पांडे, अमरेंद्र पासवान, राकेश लोधी, वीरेन महतो, राजीव सिंह, राहुल कुमार, सुशील कुमार,नवनीत तिवारी, सुमन श्रीवास्तव, राजदीप दत्त सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment