मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भालूपानी पंचायत में मनरेगा आवास एवं जल छाजन अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का कार्यस्थल निरक्षण

On: August 29, 2025 10:02 PM
Follow Us:

चाईबासा: आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, निर्देशक लेखा प्रशासन सह स्वनियोजन श्रीमती सुनीला खालको के द्वारा बंदगांव प्रखंड के भालूपानी पंचायत में मनरेगा आवास एवं जल छाजन अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का कार्यस्थल निरक्षण किया गया।

मनरेगा एवं जल छाजन योजना के अभिसरण से क्रियान्वित योजनाओं को देखकर उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया एवं इस प्रकार का अनुकरण करने के लिए संबंधित पंचायत कर्मी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जलछाजन कार्यक्रम अंतर्गत ड्रैगन फ्रूट का पौधारोपण,पॉलीहाउस एवं तालब निर्माण का कार्यस्थल निरक्षण उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया एवं इस प्रकार की अन्य परिसंपत्तियों का निर्माण करने का निर्देश दिया गया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यस्थल निरक्षण के उपरांत मनरेगा एवं आवास योजना के विभिन्न मानकों के प्रगति को लेकर सभी रोजगार सेवक,पंचायत सचिव एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों से विस्तृत में समीक्षा किया गया तथा अवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

  • सभी बिरसा हरित ग्राम योजनाओं में अंतरफसल करके आमदनी बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
  • वैसे लाभुक जिनको अबुआ आवास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त है,उनको मनरेगा अंतर्गत अभिसरण मद से 95 मानव दिवस की राशि उपलब्ध कराया जाए
  • बरसात के तुरंत बाद अभियान के रूप में आवास योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
  • वैसे कर्मी जो अपने कार्यक्षेत्र में लगातार अनुपस्थित है, अथवा क्षेत्र भ्रमण में नहीं जा रहे हैं उनको चेतावनी निर्गत करते हुए कार्य में प्रगति लाने निर्देशित किया गया ,अन्यथा संबंधित के विरोध कार्यवाही किया जाए।
  • बिरसा हरित ग्राम योजनाओं में उत्पादित फलों को पलाश के ब्रांड से बिक्री का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त जिला ग्रामीण विकास शाखा के पदाधिकारियों के द्वारा लांडूपदा, ओटार, कराईकेला में अबुआ आवास योजनाओं का कार्यस्थल निरक्षण किया गया।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment