मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

On: August 26, 2025 10:39 PM
Follow Us:

Jamshedpur : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान प्राप्त आवेदनों में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, निजी विद्यालयों में बीपीएल कोटा से नामांकन, अनुकंपा पर पीडीएस दुकान का अनुज्ञप्ति निर्गत करने, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, लंबित म्यूटेशन, दुकान आवंटन, खाता फ्रीज होने से पेंशन एवं राशन निकालने में समस्या, जाति प्रमाण पत्र, भूमि दखल एवं विवाद, दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन से संबंधित मामले, भू-माफिया की शिकायतें, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, लंबित भुगतान, सोसाइटी पार्किंग विवाद, मकान निर्माण से जुड़े पड़ोसियों के विवाद, स्पोर्ट्स आर्म्स लाइसेंस, आवास, ऋण, सड़क मरम्मतीकरण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ एवं भूमि पर अवैध कब्जे सहित जनहित से संबंधित मांग पत्र एवं ज्ञापन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया।

उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment