मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन

On: August 26, 2025 10:39 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: उप विकास आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का उन्मुखीकरण कार्याशाला के बाद अब ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला 28-30 अगस्त तक सोन मंडप (सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर) में किया जाएगा।

“सिंगल विन्डो आदि सेवा का निर्धारण”

---Advertisement---
Netaji Advertisement

11 प्रखण्डों के 231 पंचायत में अवस्थित कुल 399 ग्रामों में जनजातीय समुदाय के समस्याओं की त्वरित सुनवाई एवं निराकरण हेतु एक आदि सेवा केंद्र का सिंगल विन्डो आदि सेवा गठन किया जाएगा जिसके लिए आंगबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक/मिडिल स्कूल, का कोई परिसर, प्रज्ञा केंद्र भवन, पंचायत भवन अथवा सामुदायिक उपयोग से संबंधित कोई सरकारी भवन, किसी एसएचजी समूह के नियमित बैठक हेतु निर्धारित स्थल अथवा किसी सार्वजनिक चौपाल को चिन्हित किया जाना है।

ग्रामवार आदि कर्मयोगी का सूची तैयार करना

प्रत्येक 399 ग्रामों में 10 या 10 से अधिक आदि साथी का भी सूची तैयार किया जाना है, जो इन ग्रामों में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति समुदाय के ग्रामीणों की समस्याओं का संवेदनशील सुनवाई तथा निराकरण में सहयोग करने के साथ साथ ग्रामों के विकास के लिए रूपरेखा भी तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चयन में प्रत्येक ग्राम से सूचीबद्ध किये जाने वाले 10 या उससे अधिक व्यक्यिों की सूची में अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया, कृषक मित्र, वार्ड सदस्य, आंगनबाडी सेविका, एक्टिव एसएचजी ग्रुप की एक्टिव सदस्यों, स्थानीय ग्राम प्रधान एवं स्नातक स्तरीय शिक्षित व्यक्यिों को भी शामिल किया जाना हैं।

THE NEWS FRAME

ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी केंद्र स्थापित किए जाएँगे, जहाँ नोडल अधिकारी का नाम और संपर्क विवरण उपलब्ध होगा ताकि लोग अपनी समस्याएँ सीधे रख सकें। अभियान के संबंध में बताया गया कि प्रत्येक गाँव अपनी प्राथमिकताएँ तय करेगा और उसी आधार पर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अभिसरण आवश्यक है।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस योजना में ग्राम पंचायत सचिव, स्वयंसेवकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भूमिका होगी। साथ ही, अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएँ और योजनाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इस अभियान का लक्ष्य गाँवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके लिए योजना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment