मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

न्यूज पोर्टल में प्रकाशित दारिसाई में मिट्टी का मकान गिरने की खबर का प्रखंड प्रशासन ने किया खंडन

On: August 26, 2025 9:49 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। शहर के एक न्यूज पोर्टल में प्रकाशित “दारिसाई में लगातार बारिश से भर-भराकर गिरी मिट्टी का मकान, खुले आसमान में रहने को विवश” शीर्षक वाली खबर का प्रखंड प्रशासन ने खंडन जारी किया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि उक्त समाचार तथ्यहीन है।

पंचायत सचिव द्वारा की गई जांच में पाया गया कि बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई निवासी बबलु चंद का पक्का आवास गालूहीड मास्टर कॉलोनी में स्थित है, जहां वे सुरक्षित रहते हैं। खुले आसमान में रहने जैसी कोई स्थिति नहीं है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि बबलु चंद धान के क्रय-विक्रय का व्यवसाय करते हैं और उनके पास एक पिक-अप वैन भी है।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

प्रशासन ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि समाचार प्रकाशित करने से पूर्व तथ्यों का पूर्ण सत्यापन करें। जिला प्रशासन ने कहा कि विभिन्न समाचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों व सुझावों पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है। ऐसे में यदि तथ्यहीन खबरें प्रकाशित होती हैं तो जांच में समय व्यर्थ होता है और नागरिकों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

प्रखंड प्रशासन ने आशा जताई है कि सभी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए खबरों के माध्यम से प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment