मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

स्वच्छ ईंधन अपनाकर नेट ज़ीरो लक्ष्य की ओर अग्रसर: टाटा स्टील का एफएपी गोपालपुर

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 23, 2025 10:37 PM
Follow Us:
Add A Heading 7 7
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

गोपालपुर : सतत संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ओडिशा के गंजाम ज़िले में स्थित टाटा स्टील के फेरो अलॉयज़ प्लांट (एफएपी), गोपालपुर ने ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए फर्नेस ऑयल की जगह लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का सफलतापूर्वक उपयोग शुरू कर दिया है। इस रणनीतिक परिवर्तन से प्लांट के कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है, साथ ही परिचालन दक्षता भी सुनिश्चित होगी।

टाटा स्टील का एफएपी गोपालपुर अब फर्नेस ऑयल की जगह एलपीजी का उपयोग कर रहा है

यह परिवर्तन टाटा स्टील और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के बीच हुए एक समझौते के अंतर्गत किया गया है, जिसके तहत आईओसीएल गोपालपुर प्लांट को निर्धारित मात्रा में एलपीजी आपूर्ति करेगा। यह प्लांट टाटा स्टील की फेरो अलॉयज़ एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के अंतर्गत संचालित होता है। यह सहयोग न केवल कंपनी की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है, बल्कि पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से उद्योगों के बीच मजबूत साझेदारी का भी परिचायक है।

THE NEWS FRAME

एलपीजी सुविधा का उद्घाटन करते हुए टाटा स्टील के एफएएमडी के एग्ज़िक्यूटिव-इन-चार्ज पंकज सतीजा ने कहा,

“एफएपी गोपालपुर में फर्नेस ऑयल से एलपीजी की ओर बदलाव हमारे स्वच्छ ईंधन अपनाने की यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसका उद्देश्य कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है। हमें इस पहल में आईओसीएल के साथ साझेदारी करने पर प्रसन्नता हो रही है, जो न केवल कार्बन उत्सर्जन बल्कि हानिकारक सल्फर ऑक्साइड को भी कम करने में मदद करेगा और भारत को एक हरित औद्योगिक भविष्य की ओर ले जाने में योगदान देगा।”

प्लांट में एक एलपीजी सुविधा स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से स्वच्छ ईंधन का उपयोग उस क्रोम अयस्क को प्रीहीट करने में किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल क्रोम अयस्क ब्रिकेट के उत्पादन में होता है। इस सुविधा से टाटा स्टील फर्नेस ऑयल को ईंधन के रूप में पूरी तरह समाप्त कर प्राकृतिक गैस का उपयोग कर सकेगी, जो स्वच्छ और अधिक सस्टेनेबल औद्योगिक संचालन की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है।

एलपीजी के उपयोग से CO₂ उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है, साथ ही यह बेहतर प्रक्रिया नियंत्रण और स्वच्छ दहन सुनिश्चित करेगा। पर्यावरणीय लाभों के अलावा, यह कदम लागत को अनुकूलित करने और संयंत्र के समग्र परिचालन प्रदर्शन को भी बेहतर बनाने में सहायक होगा।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि इससे पहले एफएएमडी ने ओडिशा के जाजपुर ज़िले स्थित अपने फेरो अलॉयज़ प्लांट (एफएपी) में फर्नेस ऑयल की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का उपयोग शुरू किया था।

एफएपी गोपालपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के कई वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे, जिनमें बी.डी. नंदा, चीफ़ (ऑपरेशंस – फेरो अलॉयज़ प्लांट्स), एफएएमडी, किशोर बरन मइती, हेड, एफएपी गोपालपुर, अटला रामबाबू, हेड, सेफ़्टी (एफएपी और एफपीसी), एफएएमडी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment