मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इसरो शैक्षणिक भ्रमण के तीसरे दिन छात्राओं ने एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम और रेलवे म्यूजियम का किया अवलोकन, सकुशल लौटी रांची

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 14, 2025 12:24 AM
Follow Us:
Add A Heading 11
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

रांची: माननीय मुख्यमंत्री झारखंड की प्रेरणा एवं उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की पहल पर आयोजित इसरो शैक्षणिक भ्रमण पर गई सरकारी स्कूलों की 28 छात्राओं का तीसरे दिन का कार्यक्रम खेल, इतिहास और विज्ञान के अद्भुत अनुभवों से भरपूर रहा।

A 2

 अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन की झलक

चेन्नई स्थित एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रबंधन, मैदान की संरचना, खिलाड़ियों की सुविधाओं तथा मैच संचालन की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की। स्टेडियम का माहौल और इसकी अत्याधुनिक सुविधाओं ने छात्राओं को खेल के पेशेवर पक्ष से परिचित कराया। 

THE NEWS FRAME

भारतीय रेलवे के इतिहास से रूबरू

इसके बाद छात्राएं रेलवे म्यूजियम पहुंचीं, जहां उन्होंने भारतीय रेलवे के विकास यात्रा, पुराने लोकोमोटिव, यात्री डिब्बे, सिग्नलिंग प्रणाली और रेल संचालन के इतिहास को नजदीक से देखा। गाइड्स ने उन्हें रेलवे तकनीक में हुए बदलाव और देश के आर्थिक विकास में रेलवे की अहम भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

 सुरक्षा और देखभाल में कोई कमी नहीं

तीसरे दिन का भ्रमण पूरा करने के बाद दल देर शाम सकुशल रांची लौट आया। यात्रा के दौरान छात्राओं के ठहराव, खानपान और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था उपायुक्त के निर्देशानुसार दल में शामिल सात इंस्ट्रक्टरों द्वारा सुनिश्चित की गई थी, जिनमें कार्यपालक दंडाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत अन्य शामिल थे। 

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण केवल पुस्तकों से बाहर की पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों से सीखने का अवसर है। इस यात्रा ने छात्राओं को विज्ञान, खेल और इतिहास की नई दुनिया से परिचित कराया है। उन्हें विश्वास है कि इस अनुभव से छात्राओं में नई ऊर्जा, जिज्ञासा और बड़े सपने देखने का साहस जागृत होगा।

वीडियो

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied