मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

On: August 13, 2025 11:41 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएमओ श्री सतीश नायक समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक को लेकर समीक्षा

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी और संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य चर्चा बिंदु रहे—

  • स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी से बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक
  •  वन क्षेत्रों में अवैध खनन/परिवहन पर कार्रवाई
  •  बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़
  •  अतिभारित वाहनों की जांच और दोषी वाहन मालिकों पर कार्रवाई

प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण और न्यायालय के आदेश के तहत की गई कार्रवाई और पर्यावरण मुआवजा वसूली की प्रगति

30 जुलाई से 12 अगस्त तक की कार्रवाई के आंकड़े

बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार

  • कुल 24 निरीक्षण किए गए
  •  317.6 टन खनिज जब्त (275.6 टन बालू एवं 42 टन पत्थर)
  •  12 वाहन जब्त, 8 प्राथमिकी दर्ज
  •  कुल वसूली: ₹7 लाख 08 हजार

डीडीसी का सख्त निर्देश

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान निरंतर चलेगा। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खनन, पुलिस, वन, परिवहन एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग को आपसी तालमेल और त्वरित सूचना साझा करने के निर्देश दिए, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि खनन गतिविधियां पूरी तरह कानून के दायरे में हों, यह जनहित और राज्यहित दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है, और प्रशासन हर स्तर पर सख्ती बरतेगा।

“जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन पर रोक को लेकर रणनीति बनाते पदाधिकारी।”

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment