मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वेद अध्ययन: अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्त- सरयू राय

On: August 11, 2025 8:16 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि लोग वेद का अध्ययन और अनुशीलन करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की जो परंपरा है, उसे पुष्पित-पल्लवित करें। वह यहां साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर नगर विकास विभाग के मद से वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस वेद अनुशीलन केंद्र में आने वालों को धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के सम्मानित लोग शिक्षित-दीक्षित करेंगे।

सरयू राय ने किया वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन

श्री राय ने कहा

अब वेद अनुशीलन के बारे में लोगों को बताया जाए। हमारे वेदों में क्या लिखा है, इसे भी लोगों को न सिर्फ बताया जाए बल्कि समझाया भी जाए। हमारी संस्कृति क्या है, सनातन क्या है, इन तथ्यों पर अब बात करने की जरूरत है। धर्म को लेकर देश-दुनिया में क्या चल रहा है, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। अब वेद अनुशीलन केंद्र के माध्यम से ही हम लोग सनातन के बारे में प्रचार करें। अपने धर्म, अपनी संस्कृति के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा बताया जाए। इस केंद्र का भरपूर प्रचार किया जाए ताकि लोग यहां आकर हमारी परंपरा के बारे में जानें, वेदों के बारे में जानें, समझें अध्ययन करें ताकि सनातन धर्म में और ज्यादा मजबूती आए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विधायक सरयू राय ने कहा

वेद अध्ययन अनुशीलन का कार्य सही तरीके से हो और इसमें किसी प्रकार की व्यवस्थागत कमी होगी तो वह देखेंगे, यथासंभव सहयोग करेंगे। यह एक पुनीत कार्य है। हमें अपने वेदों को पढ़ना, जानना और समझना चाहिए। हम इसे जितना पुष्पित पल्लवित करेंगे, समाज के लिए उतना बेहतर होगा।

इस मौके पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के अध्यक्ष बिपीन झा, सचिव उमेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधीर झा, विवेक पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, धर्मेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र पांडेय, राज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment