मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बाल अधिकार आयोग के सदस्य ने एमजीएम अस्पताल में पटमदा केजीबीवी की छात्राओं से की मुलाकात

On: July 30, 2025 10:00 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री विकास दोदराजका ने पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की एक छात्रा के साथ हुए शारीरिक दंड की घटना की जानकारी मिलने के उपरांत एमजीएम अस्पताल में भर्ती छात्रा से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने छात्रा के परिजनों और चिकित्सकों से भी बातचीत कर संपूर्ण स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर छात्रा के माता-पिता के साथ-साथ बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती रूबी साहू, श्री जुझार सोरेन एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री प्रेम प्रकाश भी उपस्थित थे। श्री दोदराजका ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने तथा पीड़ित छात्रा को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बाल अधिकार आयोग के सदस्य ने बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को जिले में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील और सजग रहने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दिशा में निरंतर सक्रियता बनाए रखनी होगी।

इसके पश्चात उन्होंने उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर घटना से संबंधित अब तक की प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली। बातचीत के दौरान यह सहमति बनी कि जिले को बाल मैत्रीपूर्ण एवं सशक्त बनाने की दिशा में सभी हितधारकों के बीच समन्वय को सशक्त किया जाए। साथ ही, किशोर न्याय प्रणाली की बेहतर समझ विकसित करने हेतु कार्यशालाएं एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने UISL के सीनियर जीएम से की मुलाकात

Leave a Comment