मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

मनीपुर में छात्र-छात्राओं के बीच हुआ साईकिल का वितरण

On: July 29, 2025 9:24 PM
Follow Us:

मनोहरपुर (जय कुमार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय मनीपुर में छात्र-छात्राओं के बीच हुआ साईकिल का वितरण, विधायक जगत माझी ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह, जेपीएससी उत्तीर्ण कमलेश गुप्ता को किया सम्मानित

मनोहरपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय मणिपुर में मंगलवार को उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से जेपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले मनोहरपुर निवासी कमलेश गुप्ता भी शामिल हुए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस मौके पर विधायक जगत माझी ने कमलेश गुप्ता को सम्मानित किया एवं छात्र-छात्राओं से कमलेश गुप्ता की तरह आगे बढ़ने और मंजिल पाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच विधायक जगत माझी के हाथों साइकिल का वितरण किया गया।

मौके पर विधायक ने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने अपने समीप खड़े बीडीओ और अन्य अधिकारियों की तरह बनने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने को कहा। कहा कि हर कोशिश करें प्रत्येक दिन विद्यालय जाएं। कहा अब साईकिल मिल गई है तो समय पर विद्यालय पहुंचने।

विधायक ने कहा सरकार आपकी हर सुविधा का ध्यान रख रही है केवल आपको मन लगाकर पढ़ाई करना है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र बाड़ा ने बताया।

आज मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छह विद्यालय रायकेरा उच्च विद्यालय, लक्ष्मीपुर मध्य विद्यालय, चरवाहा मध्य विद्यालय, हाकागुई मध्य विद्यालय, साइडिंग मध्य विद्यालय एवं कमारबेड़ा मध्य विद्यालय (डी) के कुल 394 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

इस मौके पर बीडीओ शक्तिकुंज, बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपी निरंजन गोप एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के प्रधान शिक्षक नितेश कुमार झा, कमारबेड़ा(डी) मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक डमरूधर महतो सहित अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment