मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

चक्रधरपुर नगर परिषद में 27 योजनाओं का विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास

On: July 23, 2025 8:21 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में जनसुविधाओं को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षित 27 विकास योजनाओं का शिलान्यास बुधवार को विधायक सुखराम उरांव ने किया। उन्होंने नारियल फोड़कर और फीता काटकर इन योजनाओं की औपचारिक शुरुआत की।

इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार यादव मौजूद थे। विधायक ने बताया कि इन योजनाओं के तहत चक्रधरपुर शहर के विभिन्न वार्डों में जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, नालियों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य, आरसीसी स्लैब और पीसीसी रोड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विधायक उरांव ने कहा कि बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या से लोग काफी परेशान रहते हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी और आवाजाही में सुविधा होगी। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से सड़क, नाली और स्लैब निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इन कार्यों से चक्रधरपुर में नगरीय सुविधाओं को मिलेगी मजबूती और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधा का लाभ मिलेगा।

इन सभी योजनाओं पर कुल अनुमानित लागत: छियासी लाख आठ हजार दो सौ तीन रुपये (₹86,08,203) निर्धारित की गई है।

चक्रधरपुर नगर परिषद की 27 विकास योजनाएँ इस प्रकार हैं:

  1. वॉर्ड 01: थाना घाट रोड से आदि दुर्गा मंदिर होते हुए NH तक RCC स्लैब का निर्माण।
  2. वॉर्ड 05: रघुनाथ रवानी के घर से मुकेश कुमार सिंह के घर तक RCC नाली निर्माण।
  3. वॉर्ड 05: राजेश सुकला के घर से पवन सिंह के घर तक ईंट एवं RCC स्लैब नाली की मरम्मत और निर्माण।
  4. वॉर्ड 04: SBI से पिंटू मेडिकल होते हुए साईं मोंटेसरी स्कूल तक ईंट व स्लैब नाली की मरम्मत और निर्माण।
  5. वॉर्ड 05: महेन्दर सिंह से सरोज पाल होते हुए सुभाष रवानी के घर तक नाली एवं स्लैब निर्माण।
  6. वॉर्ड 05: दंडासाई में जवाहर रवानी के घर तक RCC नाली निर्माण।
  7. वॉर्ड 02: मंगल सामड से आधार मिडिल स्कूल तक RCC स्लैब निर्माण।
  8. वॉर्ड 01: मंडल गली में RCC स्लैब निर्माण।
  9. वॉर्ड 03: रोशन चौधरी से मनोज की दुकान तक मंतोष साहु के रास्ते RCC नाली निर्माण।
  10. वॉर्ड 07: सरजू होटल के पास, बाटा रोड में नाली और कलवर्ट निर्माण।
  11. वॉर्ड 06 व 07: दीपक मसाला दुकान से पुरानी राँची रोड होकर शीतला मंदिर रोड तक ईंट व स्लैब नाली निर्माण।
  12. वॉर्ड 18: मुख्तार के घर से इमामबाड़ा तक ईंट नाली मरम्मत और निर्माण।
  13. वॉर्ड 17: कुमार के घर के पास RCC नाली निर्माण।
  14. वॉर्ड 17: एसपी सिन्हा के घर से मुख्य सड़क तक स्लैब निर्माण, ईंट नाली मरम्मत व कलवर्ट कार्य।
  15. वॉर्ड 18: रसीक बगान से मिन्टू बाबा के घर तक नाली, स्लैब और कलवर्ट निर्माण।
  16. वॉर्ड 22: चंदन टिग्गा के घर से टोकाटोली स्थित शौचालय तक RCC स्लैब और कलवर्ट निर्माण।
  17. वॉर्ड 20: नितेश मिश्रा से चंदन कुमार के घर तक नाली और कलवर्ट निर्माण, साथ ही ईंट नाली मरम्मत।

सड़क निर्माण (PCC रोड) से जुड़ी योजनाएँ:

  1. वॉर्ड 20: करुणा महतो के घर से मुन्नी लाल रवानी के घर तक पीसीसी रोड।
  2. वॉर्ड 20: विनोद महतो से विश्वकर्मा जी के घर तक पीसीसी रोड।
  3. वॉर्ड 20: नरसिंह टांड़ से बीएस राव हाउस (लोकनाथ नगर) तक सड़क ओवरलैपिंग।
  4. वॉर्ड 03: हरिजन बस्ती से रविकांत दुबे के घर तक सड़क ओवरलैपिंग।
  5. वॉर्ड 03: संजीव प्रधान से हरि अग्रवाल के घर तक सड़क ओवरलैपिंग।
  6. वॉर्ड 08: पूजा देवी के घर से मिट्टी पहाड़ रोड तक पीसीसी रोड।
  7. वॉर्ड 06: जामा मस्जिद रोड पर सड़क ओवरलैपिंग।
  8. वॉर्ड 17: बिल्लू कुमार डे से हेमंत सिंह के घर तक पीसीसी रोड ओवरलैपिंग।
  9. वॉर्ड 17: जावेद कपड़ा के घर से अमन कबाड्डी के घर तक पीसीसी रोड।
  10. वॉर्ड 07: साल ज्वेलर्स से राजू ज्वेलर्स होते हुए श्री राज गुप्ता ज्वेलर्स और गारमेंट्स स्टोर तक सड़क ओवरलैपिंग।

इन 27 योजनाओं के ज़रिए चक्रधरपुर शहर में बुनियादी संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है, जिससे नागरिकों को साफ-सुथरी सड़कें और बेहतर जल निकासी व्यवस्था मिल सकेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो नेता दिनेश जेना, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, मो. अशरफ, शेष नारायण लाल, पारुल हक, करण महतो, राजेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और संवेदक मौजूद थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment