मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

डाक विभाग ने नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में किया जागरूकता सत्र, पार्सल सेवा के विस्तार पर हुआ विमर्श

On: July 19, 2025 10:23 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। डाक विभाग की ओर से पार्सल सेवा के प्रचार-प्रसार और विस्तार को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, पोखरिया, जमशेदपुर का दौरा किया गया। इस अवसर पर डाक विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रभात कुमार पाणी से भेंट की और विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी साझा की।

दौरे के दौरान एक घंटे का विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रमुख संकाय सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। सत्र में डीन (प्रवेश) प्रो. डी. शोम, डीन (प्रशासन) प्रो. नाजिम खान, सॉफ्ट स्किल विभाग की प्रमुख आयशा चक्रवर्ती सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। डाक विभाग की टीम ने अपने उत्पादों और सेवाओं की जानकारी प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से दी।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement

सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर का दौर भी चला, जिसमें शिक्षकों ने उत्सुकता से सवाल किए। अधिकतर श्रोताओं ने माना कि वे डाक विभाग की कई सेवाओं से अब तक अनजान थे। एक अनुमान के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत उपस्थितजन सेवाओं के बारे में पहली बार जान रहे थे। डाक विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को संपर्क सूत्र और पोस्ट इन्फो ऐप की जानकारी भी दी गई।

सत्र के अंत में डीन (प्रशासन) प्रो. नाजिम खान ने डाक विभाग की सेवाओं को बेहद उपयोगी, पारदर्शी और विश्वसनीय बताया। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर करने की अपील की।

इस पहल को डाक विभाग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो न केवल सेवाओं के प्रचार में सहायक होगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी सरकारी सेवाओं की उपयोगिता से जोड़ेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment