मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

स्वच्छता में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर जमशेदपुर ने मनाया गौरवोत्सव – देखें वीडियो

On: July 19, 2025 9:08 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान, 5-स्टार रेटिंग तथा वॉटर प्लस सिटी का दर्जा हासिल किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का आयोजन JNAC कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें JNAC के अधिकारी, टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के प्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी, स्वयंसेवी संगठन तथा शहर के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर JNAC के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने कहा,

“यह उपलब्धि जमशेदपुर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता और समर्पण का परिणाम है। स्वच्छता के क्षेत्र में यह सम्मान हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम मिलकर एक स्वच्छ, हरित और सुंदर जमशेदपुर का निर्माण करें।”

कार्यक्रम में कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी, स्वच्छता कर्मियों, रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, स्वैच्छिक संगठनों एवं भागीदार संस्थाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रतिनिधियों ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शहरवासियों को बधाई देते हुए, भविष्य में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

समारोह का समापन उत्साह, ऊर्जा और स्वच्छ भारत मिशन की भावना के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर जमशेदपुर को स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखने का संकल्प लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment