मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

CRIME: मानगो रोड नंबर-09 में फायरिंग कर भागने वाले 3 अपराधी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए।

On: July 16, 2025 9:49 PM
Follow Us:
मानगो रोड नंबर-09 में फायरिंग कर भागने वाले 3 अपराधी पकड़ाए- सिटी एसपी

जमशेदपुर/मानगो: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-09 में बीते 15 जुलाई की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी, जब मोहम्मद अली नाम के शख्स पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही तीनों अपराधियों को हथियारों के जखीरे के साथ धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार,

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-09, लतीफ बाबा के घर के पास, 15 जुलाई 2025 को कुछ बदमाशों ने मोहम्मद अली नाम के शख्स (उम्र 41 वर्ष, पिता का नाम अब्दुल शामद, पता – रोड नं-08, इमामबाड़ा के पास, जवाहरनगर) पर गोली चलाई थी। उस समय गोली चलने की बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

बाद में जब पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली, तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम का नेतृत्व गोलमुरी डीएसपी कर रहे थे।

THE NEWS FRAME
मानगो में फायरिंग कर भागने वाले तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

गिरफ्तार अपराधियों के नाम:

1. शाहिद अली उर्फ काला बाबू (उम्र 27), पिता – रजफ अली, पता-क्रॉस रोड न0-14बी, मानगो

2. मो. महबूब उर्फ टींकू (उम्र 27) पिता – मो० मुस्तकीम, पता- जवाहरनगर मानगो।

3. फैसल अख्तर (उम्र 24) पिता – अख्तर हुसैन पता- जवाहरनगर रोड न0-09 मानगो, जिला-पूर्वी सिंहभुम।

तीनों आरोपी जवाहरनगर, मानगो इलाके के रहने वाले हैं।

मानगो रोड नंबर-09 में क्या हुआ था ?

वादी मोहम्मद अली, जो रोड नंबर-08, इमामबाड़ा, जवाहरनगर के रहने वाले हैं, 15 जुलाई को अपने मोहल्ले में थे, तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और मौके से भाग निकले।

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन शुरुआती तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह ने किया। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

बरामद सामान की लिस्ट:

  • 3 पिस्टल (7.65 MM)
  •  13 जिंदा कारतूस
  •  1 फायर किया गया खोखा

आपराधिक इतिहास

  • शाहिद अली पहले भी मानगो, आजादनगर और बोडाम थाना में चोरी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में पकड़ा जा चुका है।
  • मो. महबूब पर 2017 में दर्ज हुए संगीन मामलों में भी आरोप है, जिनमें धारा 307 (हत्या का प्रयास) और कई अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

पुलिस की टीम में रहे शामिल:

थाना प्रभारी पु.नि. नित्यानंद प्रसाद, पु.अ.नि. महेंद्र कुमार, परवन साह, अमित कुमार-2 व 3, रविशंकर कुमार, मोहन कुमार, और आरक्षी राहुल कुमार एवं मधुसूदन बानरा ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा है। मामले की जांच गहराई से की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment