मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

25th Ramarcha Puja: पूरे विधि विधान से मनाई गई रामार्चा पूजा।

On: July 10, 2025 9:10 PM
Follow Us:
25th Ramarcha Puja पूरे विधि-विधान के साथ मनाई गई.

25th Ramarcha Puja: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा गुरुवार को विधि-विधान से संपन्न हो गई। बिष्टुपुर में आयोजित इस पूजन कार्य को पांच विद्वान ब्राह्मणों ने संपूर्ण कराया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पूजा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सम्मिलित हुए।

टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रमण, कॉरपोरेट सर्विस के चीफ प्रणय सिन्हा और टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख अमित सिंह पूजा स्थल पर आए और अपनी शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद सिंह, भाजपा के अनेक वरीय नेता भी पूजा स्थल पर पहुंचे और श्री राय को अपनी शुभकामनाएं दी। अब शुक्रवार की सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक होगा और मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में महाप्रसाद का वितरण होगा जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा।

  • जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर हुआ आयोजन
  • शुक्रवार को रुद्राभिषेक और मिलानी हॉल में होगा महाप्रसाद का वितरण

गुरुवार को 25th Ramarcha Puja की शुरुआत

गुरुवार को रामार्चा पूजा की शुरुआत शांति पाठ से हुई। शांति पाठ के बाद संकल्प कराया गया। फिर विधिवत पूजा की शुरुआत हुई। यह पूजा चार आवरणों में संपन्न हुई। सबसे पहले कलश स्थापना की गई। इसके बाद पूजन हुआ। फिर रक्षा विधान के पश्चात यंत्रस्थ प्रथम आवरण के सभी देवताओं का पूजन हुआ।

प्रथम आवरण में प्रथम पूजा माता माहेश्वरी की

प्रथम आवरण में प्रथम पूजा माता माहेश्वरी की एवं अंतिम पूजा भगवान महादेव की हुई। प्रथम आवरण में गणेश जी, महाशक्ति, महालक्ष्मी, महादुर्गा, मां गायत्री, मां सावित्री, मां सरस्वती, सर्वमात्री सहित सिद्धि देवी, बुद्धिदेवी, लोकमात्री, महादेवी, देवमात्री, वास्तुदेवता, लोकपाल, मनु, वशिष्ट जी, अधिप्रत्यधि देवता, नौग्रह देवता, ब्राह्मण देवता, दस दिगपाल सहित सभी देवताओं का पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात आरती और तत्पश्चात विश्राम हुआ।

THE NEWS FRAME

द्वितीय आवरण में अयोध्या जी

द्वितीय आवरण में अयोध्या जी से शुरु करके अष्टमंत्री तक की पूजा संपन्न हुई। द्वितीय आवरण के देवताओं में श्री सरयू जी, गंगादेवी, भूशक्ति, बह्नीबीज, श्री केसरी जी, श्री सुशैण जी, श्री रीक्षराज जाम्बवंत जी, श्री अंगद जी, वानर राज सुग्रीव जी महाराज, विमलादिशक्ति, श्री विभीषण जी की पूजा संपन्न हुई। बाद में आरती और पुष्पांजलि भी हुई।

तृतीय आवरण में सप्तनीक दशरथ जी

तृतीय आवरण में सप्तनीक दशरथ जी, सपत्नीत लक्ष्मण जी, सपत्नीक श्री भरत जी, सप्तनीक शत्रुघ्न जी और वीर श्री हनुमान जी का पूजन हुआ। चतुर्थ आवरण में भगवान श्रीराम चंद्र जी की (सपत्नीक) पूजा राजास्वरुप में हुई। महामंत्र हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरि कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का कीर्तन हुआ।

THE NEWS FRAME

25th Ramarcha Puja के लिए बेगूसराय से पधारे गौरीशंकर ठाकुर

बेगूसराय से पधारे गौरीशंकर ठाकुर के निर्देशन में सर्वश्री विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, धीरज पांडेय, घनश्याम मिश्रा आदि ने पूजा कराई। पूजा के प्रमुख यजमान विधायक सरयू राय थे। सहायक यजमानों में श्रीमती आकांक्षा नायर, अंशुल शरण, धर्मेंद्र तिवारी, सुनीता राय एवं पारुल सिंह आदि शामिल थे।

चाय-प्रसाद की व्यवस्था

पूजा में शामिल हुए श्रद्धालुओं को साबुदाने की टिकिया, साबुदाने की खीर आदि प्रसाद में दिये गए। साबुदाने की टिकिया को नमक रहित बनाया गया था। चाय की भी निरंतर व्यवस्था थी। आने-जाने वाले राहगीरों को भी चाय दी गई।

शुक्रवार को महाप्रसाद का आयोजन

इस आयोजन के कर्ताधर्ता आशुतोष राय ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था मिलानी हॉल में की गई है। यहां श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रुप में हाथीकान पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और चटनी परोसी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पूजा में पड़ोसी जिले ही नहीं वरन पूरे राज्य भर के लोग आते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश से भी लोग आएंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment