मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एक संहिता, एक प्रतिबद्धता: टाटा स्टील में एथिक्स मंथ समारोह की हुई शुरुआत

On: July 1, 2025 9:24 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: टाटा स्टील में 1 जुलाई 2025 से सभी लोकेशनों पर एथिक्स मंथ समारोह की शुरुआत हुई। यह दिन टाटा स्टील की नैतिक मूल्यों और प्रतिबद्धताओं को फिर से दृढ़ करने के लिए शुरू हुए महीनेभर के कार्यक्रम का पहला दिन था। समारोह की शुरुआत सभी लोकेशनों पर वरिष्ठ नेतृत्व और उनके साथ कर्मचारियों द्वारा एथिक्स प्लेज लेने के साथ हुई।

इस वर्ष की थीम है ‘एक संहिता, एक प्रतिबद्धता’। यह थीम एकता की भावना को प्रोत्साहित करती है और विभिन्न लोकेशनों तथा बिज़नेस फंक्शनों में निर्णय लेने, नैतिक आचरण और मूल्यों में एकरूपता सुनिश्चित करती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

हर वर्ष की तरह इस बार भी एथिक्स मंथ को उत्साहपूर्ण प्रतियोगिताओं और आयोजनों के साथ मनाया जाएगा, ताकि कोड ऑफ कंडक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहन मिले। प्रतियोगिताएं केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के लिए भी आयोजित की जा रही है।

कर्मचारियों के लिए क्विज़, रील मेकिंग, हैकाथॉन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जबकि उनके बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्गों में चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई है। इसके अतिरिक्त, हितधारकों के बीच नैतिकता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए राउंड टेबल्स, बिज़नेस एसोसिएट मीट्स, नुक्कड़ नाटक, मास मीटिंग्स, वाद-विवाद, रंगोली और प्रशिक्षण सत्रों जैसी गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 38 पुड़िया के साथ युवक गिरफ्तार

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया सम्मानित

लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

दिल्ली में इस्तीफा मांगे, रांची में ना आए पास। राजनीत का यही तकाजा, गठबंधन का ना टूटे विश्वास।।

जमशेदपुर: साकची में चेन छिनतई का खुलासा, पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार; लूटा गया चेन और बाइक बरामद

ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर: DLSA सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार और प्रावधान

Leave a Comment