मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पुण्यतिथि पर याद किए गए संजय गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

On: June 23, 2025 9:14 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): पूर्व सांसद संजय गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा एकजुटता का आह्वान किया, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि युवा हृदय सम्राट कहे जाने वाले संजय गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल में इंदिरा गांधी के बीस सूत्री कार्यक्रम के अलावा अपने सिद्धांत भी स्थापित किए। संजय गांधी ने देश के युवाओं को नई दिशा दी। उन्हें राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़कर एकजुट किया। दहेज उन्मूलन, परिवार नियोजन, श्रमदान, वृक्षारोपण, शिक्षा को बढ़ावा व जाति प्रथा उन्मूलन के उनके पांच सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : “ॐ नमः शिवाय”: करुणामय मंडल की भक्ति कविता में शिव तत्व और सामाजिक चेतना का समावेश

उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि भारतीय राजनीति के प्रखर युवा स्वप्नदृष्टा, परिवर्तन के प्रतीक तथा संगठन को नई सोच व नई दिशा देने वाले संजय गांधी का गतिशील व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व व राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी। आपके विचार व कार्य भारत के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। उन्होंने ही मारुति लिमिटेड की स्थापना की थी, जो आम आदमी की पहुंच में है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरूवा, अशोक बारिक, युवा कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, शिक्षा विभाग के चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकू सवैया, सिकुर गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र कच्छप, सुरेश टोपनो, विजय सिंह तुबिद, विजय सिंह, सुशील दास, सुभाष राम तुरी, नंद गोपाल दास, शत्रुघ्न तियु, आलोक मजूमदार, चोकरो गोप आदि उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment