मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हुए शामिल, कहा – निरोग रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

On: June 21, 2025 8:43 PM
Follow Us:

 जमशेदपुर : 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खासमहल में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त ने अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे योग प्रशिक्षकों द्वारा कराई गई सामूहिक योग क्रियाओं के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा, योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अपनाकर हम एक निरोग और सशक्त समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

THE NEWS FRAME

Read More : टाटा स्टील ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया ‘प्रतिदिन की सेहत’ पर ज़ोर

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा इसे परिवार और समाज में भी बढ़ावा दें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि योग को लेकर जनजागरूकता समय की मांग है और इसके सतत अभ्यास से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां कराई गईं और उनके लाभों की जानकारी दी गई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में भी सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को योग के लाभों से अवगत कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment