मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

एसएमएस इंग्लिश एकेडमी में अचीवर्स सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 12, 2025 8:55 PM
Follow Us:
Add A Heading 53
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसएमएस इंग्लिश एकेडमी में सत्र 2023-25 के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट (साइंस) के विद्यार्थियों के लिए अचीवर्स सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

Netaji 3

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में इंटर साइंस में 88.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर चक्रधरपुर अनुमंडल में प्रथम एवं पश्चिम सिंहभूम जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले कमलेश हेम्ब्रम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके साथ-साथ अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने मंच से अपनी सफलता की कहानियाँ, संघर्ष और अनुभव साझा कर उपस्थितजनों को प्रेरित किया।

Read More : लोंजो पंचायत भवन में ज्ञान केंद्र का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता नील अभिमन्यु ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “जीवन में लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखकर निरंतर परिश्रम करें तो सफलता अवश्य मिलती है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसएमएस इंग्लिश एकेडमी के निदेशक सुशांत महतो ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “एसएमएस परिवार विद्यार्थियों की सफलता में हर कदम पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। यदि जीवन की किसी भी मोड़ पर मार्गदर्शन या सहायता की आवश्यकता हो, तो संस्थान सदैव साथ खड़ा मिलेगा।”

कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समापन पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied