मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नवजीवन नर्सिंग होम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त एकत्रित

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 10, 2025 10:10 PM
Follow Us:
Add A Heading 33 1
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

गिरिडीह: नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को नवजीवन नर्सिंग होम परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

A 2

रक्तदान करने वालों में डॉ. नीरज सिन्हा, डॉ. हेमंत कारपेंटर, सतविंद्र सिंह सलूजा, अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया, अनित खंडेलवाल, राखी कोहली, गीत सलूजा, सिद्धार्थ गौरिसरिया और सिद्धार्थ जैन सहित नवजीवन और अतिबीर संस्थान के कई कर्मी शामिल रहे। इस अवसर पर समरथ ने पहली बार रक्तदान किया।

Read More : “एफआईआर नहीं हुआ तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना इसी गोलमुरी में” जमशेदपुर के गोलमुरी थाने में गंभीर आरोपों की वीडियो क्लिप वायरल

नवजीवन की निदेशक स्वाति बगेड़िया ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परंपरा स्व. डॉ. दीपक बगेड़िया द्वारा शुरू की गई थी, जो आज भी जारी है। हर साल इस तरह के शिविर का आयोजन कर ज़रूरतमंदों की मदद की जाती है।

इस मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमैन और ब्लड बैंक सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि गिरिडीह का एकमात्र रक्त केंद्र इन दिनों रक्त की कमी से जूझ रहा है। थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों समेत अन्य मरीजों को इससे राहत मिलेगी। उन्होंने नवजीवन और रोटरी क्लब की टीम को इस नेक काम के लिए बधाई दी।

शिविर को सफल बनाने में जोरावर सलूजा, उज्ज्वल सिद्धार्थ, डॉ. शोहेल अख्तर, चरणजीत सिंह सलूजा, डॉ. निकिता गुप्ता, मदन लाल विश्वकर्मा, संत कुमार, रंजीत कुमार, आनंद कुमार, सुधीर कुमार और राजेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied