मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

परसुडीह में लूट की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

On: June 9, 2025 7:07 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, 09 जून 2025 : परसुडीह थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। घटना 8 और 9 जून की रात की है, जब परसुडीह ब्लॉक के सामने मुख्य सड़क पर स्कूटी सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और उसका पर्स, मोबाइल, दस्तावेज तथा मोटरसाइकिल की चाबी लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित अनुप कुमार मंडल की शिकायत पर परसुडीह थाना में मामला दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों—भरत सिंह (28) और रोहित मछुआ उर्फ रोहित नायक (26), दोनों निवासी नया बस्ती बागबेड़ा—को गिरफ्तार किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : IAS अधिकारी धिमन चकमा रिश्वत मामले में गिरफ्तार, घर से बरामद हुए 47 लाख रुपये

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्न सामान बरामद किया:

  • घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी (JH05DU-3331)
  • पीड़ित का सैमसंग मोबाइल और एक छोटा कीपैड मोबाइल
  • लूटा गया पर्स जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनर बुक और पासपोर्ट फोटो थे
  • 1200 रुपये नकद
  • मोटरसाइकिल की चाबी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। रोहित मछुआ पर बागबेड़ा और सीतारामडेरा थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं, वहीं भरत सिंह पर आदित्यपुर थाना में आपराधिक मामला दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। टीम में अन्य पुलिसकर्मी और पदाधिकारी भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment