मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बकरीद कुर्बानी, सामाजिक सहयोग और सामंजस्य की भावना का त्योहार

On: June 7, 2025 7:43 PM
Follow Us:

Jamshedpur : बकरीद जिसे ईद-उल-अधा भी कहा जाता है इस्लाम का एक महत्वपूर्ण त्योहार है।यह त्योहार कुरआन में अय्यूब की कहानी से जुड़ा है,जिसमें हज़रत इब्राहीम ने कुर्बानी देकर चालू किया। यह त्योहार श्रद्धा और बलिदान का प्रतीक मानी जाती है।

इस दिन बिना किसी आत्मगत स्वार्थ के सेवा व आस्था का प्रदर्शन किया जाता है। बकरीद पर मुसलमान आमतौर पर घर में बकरों, बकरियों या अन्य जानवरों की बलि देते हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बलिदान का मांस तीन भागों में बांटा जाता है:

  • एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को दिया जाता है,
  • दूसरा हिस्सा रिश्तेदारों और मित्रों के लिए रखा जाता है, और
  • तीसरा हिस्सा परिवार के लिए सुरक्षित रखा जाता है।

THE NEWS FRAME

इस प्रकार बकरीद पर सामाजिक सहयोग और सामंजस्य की भावना को बढ़ावा मिलता है।आज इसी क्रम में सोनारी पर देसीपाड़ा मस्जिद मैं शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद की नमाज अदा कराने में सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद और सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर सोनारी थाना शांति समिति के सभी सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, गौतम आचार्य, दीपक यादव, सरिता लाल, हरिदास, विजय वारथा, सर्वेश कुमार एवं सोनारी थाना प्रशासनिक अधिकारी शिवम राज अधिकारियों के साथ मौजूदगी रह कर संपन्न करवाये।

नमाज खत्म होने के पश्चात सभी नमाजी थाना प्रभारी एवं सचिव महोदय के साथ-साथ सभी सदस्यों से आकर मिले एवं सभी ने बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं आपस में साझा किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment