मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 6, 2025 9:44 PM
Follow Us:
Add A Heading 37
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई।

Netaji 3

जन शिकायत निवारण दिवस में 60 से ज्यादा नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिनमें चौकीदार की दूसरी सूची जारी करने की मांग, एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किए जाने, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित समस्याएं, अवैध कब्जा, निर्माण कार्य कर रास्ता रोक देने, निजी विद्यालय में बीपीएल का नामांकन, आदेश के बावजूद अमीन द्वारा मापी नहीं करने, प्रखंड स्थानातंरण, स्कूल फीस माफी समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  • उपायुक्त द्वारा जन शिकायत निवारण दिवस में आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश, कई

उपायुक्त ने उक्त सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए।

जन शिकायत निवारण दिवस को लेकर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, बल्कि एक ही स्थान पर सुनवाई और समाधान सुनिश्चित हो।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied