मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

SUCCESS STORY : प्रथमी सबर बनीं महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा, खेती से बदली जीवन की दिशा

On: June 5, 2025 9:34 PM
Follow Us:

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण “PM JANMAN” अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष रूप से आदिम जनजातीय समूहों (PVTG) के सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे प्रयासों के बीच पटमदा प्रखंड की प्रथमी सबर एक मिसाल बनकर सामने आई हैं।

धुसरा ग्राम की निवासी प्रथमी सबर, जो एक आदिम जनजातीय परिवार से आती हैं, वर्ष 2021 में “धुसरा आजीविका महिला सबर समिति” नामक स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ीं। PM JANMAN अभियान के तहत उन्हें SHG के माध्यम से वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान की गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने सिर्फ ₹2000 के ऋण से 10 डिसमिल भूमि पर टमाटर की खेती प्रारंभ की। इस पहल से उन्हें ₹15,000 की आय प्राप्त हुई, जिससे उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : तीन महीने का राशन जून में मिलेगा, जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 के लिए किया जा रहा अग्रिम खाद्यान्न वितरण 

अब प्रथमी वर्ष 2025 में 20 डिसमिल भूमि पर खेती का विस्तार करने जा रही हैं और साथ ही वे अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं कि वे कृषि को आय का साधन बनाएं। प्रथमी अब उन्नत खेती, सब्जियों की विविधता और स्थानीय बाजार से सीधी बिक्री की योजना बना रही हैं।

PM JANMAN के अंतर्गत जिले में PVTG परिवारों की आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान ने न केवल जनजातीय परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment