मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

जल-जंगल-जमीन प्रकृति संरक्षण में आदिवासी नेतृत्व एक मिसाल है : भारतीय जनता पार्टी

On: June 5, 2025 9:00 PM
Follow Us:

चाईबासा ( जय कुमार ) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज पताहातू गांव में एक विशेष पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड की पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने स्वयं अपने हाथों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं था, बल्कि आदिवासी समाज की उस जीवंत परंपरा का प्रतीक था, जिसमें जल, जंगल और जमीन को जीवन का आधार माना जाता है। पताहातू की पवित्र भूमि पर लगे ये वृक्ष केवल हरियाली नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही प्रकृति पूजा और धरती आबा के प्रति आदर भाव का मूर्त रूप हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More :  विश्व पर्यावरण दिवस पर 101 पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

मधु कोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि “प्रकृति हमारी माँ है। जब तक हम उसकी रक्षा नहीं करेंगे, तब तक आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं होगा।” वहीं गीता कोड़ा” ने अपनी माँ के नाम पर वृक्ष लगाकर एक भावनात्मक संदेश दिया – “माँ सिर्फ जन्म देने वाली नहीं, बल्कि वह धरती भी है जो हमें पालती है।”

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया, वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई और यह संकल्प लिया गया कि हर व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएगा।यह पहल न सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी भावनाओं की भी अभिव्यक्ति है – एक ऐसी परंपरा, जिसे आधुनिक विकास की दौड़ में भी जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment