मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

NTTF आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी के 11 छात्रों का केबलिंग हार्नेस कंपनी मे चयन, 3.00 लाख के पैकेज पर लॉक

On: May 31, 2025 8:00 PM
Follow Us:

Jamshedpur : NTTF आर डी टाटा टेक्निकल सेंटर गोलमुरी मे बीते दिनों केबलिंग हार्नेस कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया, जिसमे 11 छात्रों को विभिन्न पदों के लिए चुना गया। सर्वप्रथम कंपनी द्वारा रिटन टेस्ट जिसमें डिप्लोमा इनइलेक्ट्रॉनिक्स एंड एंबेडेड सिस्टम के 11 छात्रों को चुना गया, फिर इंटरव्यू राउंड के साथ छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा को परखा गया।

उपर्युक्त परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 11 छात्रों को पुणे स्थित केबलिंग हार्नेस कंपनी द्वारा चयनित किया गया। छात्रों की सफलता एवं मेहनत से पूरा संस्थान गौरवान्वित है। सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के हैं।कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स और एंबेडेड सिस्टम के 11 छात्र को पुणे स्थित शाखा के लिए चुना गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More :  CRIME DAIRY: दलित किशोर की पिटाई से मौत

पूरे कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अभिषेक, आर्यन सिंह, आशुतोष हर्ष कुमार, स्वर्णजीत, प्रियांशु, अमित रॉय, अभिजीत दत्ता, शिवम कुमार, मोहित सिंह एवं अंजलि कुमारी ने अपनी जगह इस कंपनी में सुनिश्चित की। सभी चयनित छात्र बैच 2022-25 के हैं।

प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ उप प्राचार्य रमेश राय ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।सभी प्रशिक्षक गण छात्रों के परिश्रम एवं सफलता से अत्यंत ही गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।इसमे संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा सिंह एवं मिथिला महतो ने सहयोग किया।

छात्रों की उपलब्धि पर हिरेश, वरुण कुमार, पल्लवी, शर्मिष्ठा समेत अन्य शिक्षकगण ने भी शुभकामनाये दी। प्रशाशनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment