मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

ऑपरेशन सिंदूर पर सरयू राय की तीखी प्रतिक्रिया- “पाकिस्तान को मिला करारा जवाब, अब अंदरूनी दुश्मनों से निपटने की बारी”

On: May 7, 2025 8:42 PM
Follow Us:

“देश एक है, एकजुट है — यह दिखाने का समय है।” – सरयू राय, विधायक, जमशेदपुर पश्चिमी

जमशेदपुर/नई दिल्ली : भारत द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर झारखंड के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक श्री सरयू राय ने एक साहसिक और स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि

“भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया है। इससे देश के राजनीतिक नेतृत्व और तीनों सेनाओं की प्रतिष्ठा में जबरदस्त इजाफा हुआ है।”

प्रधानमंत्री और सेना को सराहना

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उन्होंने आगे कहा

“आम जनता की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री और हमारी सेनाओं ने जो कार्य किया है, वह सराहनीय है।”
“यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सबक है।”

पाकिस्तान को चेतावनी ⚠️

सरयू राय ने दो टूक शब्दों में कहा कि

“अगर पाकिस्तान यूं ही बढ़-चढ़ कर बातें करता रहेगा, तो भारत को उस पर हमला कर देना चाहिए। और जो भी ज़मीन हमले में हासिल हो, उसे 1965 और 1971 की तरह वापस नहीं किया जाना चाहिए।”

Read More : भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक: देश की सुरक्षा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक

देश के अंदर छिपे संकट की ओर इशारा

उन्होंने केवल सीमापार दुश्मनों तक ही बात सीमित नहीं रखी, बल्कि देश के अंदर फैले ‘पाकिस्तानपरस्त मानसिकता’ के खतरे की ओर भी इशारा किया।

“जो लोग 1947 में पाकिस्तान बनने के पक्ष में थे लेकिन भारत में ही रह गए, उनकी मानसिकता आज भी देश के लिए खतरा बनी हुई है। यह संकट सीमापार से कहीं बड़ा है।”

सेना बाहर से निपटेगी, जनता को भीतर तैयार रहना होगा

“सीमा और सीमा पार के संकट से तो सेना निपट लेगी, लेकिन देश के अंदर जो वैचारिक जहर फैल रहा है, उससे निपटने के लिए जनता को तैयार रहना होगा।”

विपक्ष को जिम्मेदारी निभाने की सलाह

सरयू राय ने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि

“आज का समय राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकजुटता दिखाने का है। विपक्षी दलों को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।”

विशेष बिंदु ✍️

  • ऑपरेशन सिंदूर को बताया गया भारत का निर्णायक कदम
  • सीमापार कार्रवाई के साथ आंतरिक चेतना की ज़रूरत पर बल
  • विपक्ष से की गई राष्ट्रीय एकता की अपील
  • देशभक्ति बनाम विघटनकारी मानसिकता की बहस फिर से तेज
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment