मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

🙏 सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलने पर अशोक गोयल ने जताई प्रसन्नता

On: April 29, 2025 6:52 PM
Follow Us:

📍 नई दिल्ली/जमशेदपुर

देश के वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया। यह सम्मान सोमवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज ने ग्रहण किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर उनके पुराने मित्र और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल ने गहरी प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके व्यक्तित्व, सादगी और शुचिता पर आधारित राजनीति के प्रति देश का श्रद्धांजलि स्वरूप है।

Read More : परसुडीह में घर में चोरी का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार — चोरी का सामान व 65 हजार नगद बरामद

अशोक गोयल ने एक विज्ञप्ति में कहा,

“काश! सुशील मोदी आज हमारे बीच होते तो यह सम्मान देखकर हमारी खुशी चौगुनी हो जाती। वह संबंधों को निभाने वाले और सच्चे मित्र थे।” उन्होंने बताया कि मोदी से उनका कई दशक पुराना पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्ता रहा, और उन्होंने हमेशा यह सीखा कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सादगी कैसे बनाए रखी जाती है

सुशील मोदी ने वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए कभी भ्रष्टाचार को छूने नहीं दिया। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए आदर्श है और उनका योगदान राजनीति की शुचिता को बनाए रखने में अविस्मरणीय रहेगा।

उन्होंने अंत में कहा कि यह सम्मान देश के ईमानदार और समर्पित जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और मोदी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment