मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

महिलाओं का वित्तीय रुप से स्वतंत्र होना बड़ी बात : सरयू राय

On: March 10, 2025 7:54 PM
Follow Us:
  • जमशेदपुर वूमन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल ने मनाया महिला दिवस
  • स्त्री घरेलू हिंसा का शिकार हो ही जाती हैः मीनाक्षी दूबे

जमशेदपुर। जमशेदपुर वूमन्स क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नाम था स्त्रीधन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय थे।
कार्यक्रम में मुंबई से आईं स्टोरीटेलर मीनाक्षी दूबे ने लोगों को कहानियों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक स्त्री हर घरेलू कार्य करती है लेकिन अंततः घरेलू हिंसा की शिकार हो ही जाती है। बेहतर है कि हर स्त्री वित्तीय रुप से स्वतंत्र हो। पहले वित्त को समझें, फिर उसमें निवेश करें ताकि वह जिस वित्तीय स्वतंत्रता को चाहती हैं, वह उन्हें मिल सके।

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read more : जगत माझी ने सदन में की कोल्हान अधीक्षक के स्थायी पदस्थापना की मांग

मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि महिलाओं का वित्तीय रुप से स्वतंत्र होना बड़ी बात है। इस दौर में हर कोई को आत्मनिर्भर होना चाहिए ताकि वह किसी पर निर्भर न रह सके। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।

इस अवसर पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, अभिषेख भालोटिया, रीना अनिल वेदागिरि, पूजा भालोटिया, मधु सिंह, शीतल, कृष्णा, ईशा, मुस्कान, पूनम, सीमा, श्रद्धा, कमल, अर्चना और पूर्बी घोष मौजूद रहे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment