📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राम मंदिर के लिए 90 के दौर से संघर्ष करने वाले बागबेड़ा निवासी शशि मिश्रा का हुआ अभिनंदन।

On: January 9, 2024 5:50 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  | झारखण्ड 

बजरंग सेवा संस्थान के द्वारा जमशेदपुर के वैसे लोगो का अभिनंदन शुरू हुआ जिन्होंने राम मंदिर बनवाने के लिए 90 के दौर से संघर्ष किया है। उसमे अयोध्या जाकर आंदोलन हो, शहर में एक ईट हर घर से जुटाना हो या फिर मंदिर के लिए जनजागरण हो ऐसे सभी सम्मानित लोगो का अभिनंदन शुरू हो गया है। 1990 में लाल कृष्ण आडवाणी जी के रथ यात्रा में जेल जाने वाले और 1992 में अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले शशि मिश्रा का हुआ अभिनंदन। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

मिश्रा जी ने बताया कि 1989 में शीला पूजन में हम सब मिलकर एक शुरुआती बुनियाद आंदोलन का तैयार कर चुके थे जिसका फ़ायदा हमे रथ यात्रा और 1992 अयोध्या आंदोलन में मिला पूरा जमशेदपुर तैयार था हर संभव कार्य करने के लिए सिर पर कफ़न बांध कर युवा निकले थे अयोध्या पता नहीं था लौट पाऊँगा पर राम जी कृपा से काम भी हो गया और जमशेदपुर के युवा सुरक्षित लौट पाए और अब राम मंदिर भी बन गया। 

सबका संघर्ष रंग लाया। बजरंग सेवा संस्थान के संस्थापक सागर तिवारी ने कहा की जैसे जैसे सम्मान समारोह आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे शहर के शेरो से मुलाक़ात हो रहा है और इनसे मिली जानकारी हम युवाओं को 1992 आंदोलन के क़रीब ले जा राही है। ये सम्मान 22 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा। इसमें मुख्य रूप से सागर तिवारी, धर्मबीर महतो, प्रदीप सिंह, राजकुमार सिंह, रामेश्वर चौधरी, सूरज तिवारी , वैंकेट राव, राजकुमार सिंह , राकेश, नीतीश एव अविनाश कुमार उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment