📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

महिला के हिप रिप्लेसमेंट में ऐतिहासिक सफलता, 2.5 लाख की जगह महज 1.5 लाख में मिली नई जिंदगी

On: October 23, 2024 9:05 PM
Follow Us:

महिला के हिप रिप्लेसमेंट में ऐतिहासिक सफलता, 2.5 लाख की जगह महज 1.5 लाख में मिली नई जिंदगी

---Advertisement---
Netaji Advertisement

आदित्यपुर में नेताजी सुभाष अस्पताल ने प्रस्तुत किया सस्ती व बेहतरीन चिकित्सा का उदाहरण, मरीजों को मिली उम्मीद की किरण

आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर में स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष सुपर मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 32 वर्षीय महिला के हिप का सफल रिप्लेसमेंट कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अस्पताल का उद्घाटन इसी वर्ष हुआ था, और तब से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

अन्य अस्पतालों की तुलना में काफी कम खर्च

दिलचस्प बात यह है कि इस अस्पताल में चिकित्सा का खर्च अन्य अस्पतालों की तुलना में आधे से भी कम आता है। इसके अलावा, ओपीडी (ओपेनिंग पॉलीक्लिनिक) सेवाएं निःशुल्क हैं। हाल ही में, एक जमशेदपुर की निवासी, जो मानगो भिलाई पहाड़ी की 32 वर्षीय महिला हैं, को हिप में गंभीर तकलीफ का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों ने उसे रिप्लेसमेंट की सलाह दी थी, लेकिन अन्य अस्पतालों में इस प्रक्रिया का खर्च 2.5 से 3 लाख रुपये तक पहुंच रहा था, जो उसके परिवार के लिए एक बड़ी आर्थिक चुनौती बन गया था।

पूरी तरह से स्वस्थ है मरीज

महिला के परिजनों ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया, जहां ऑर्थो सर्जन डॉ. रवि कौशल की टीम ने महिला की सर्जरी का जिम्मा लिया। इस सर्जरी का खर्च केवल 1.5 लाख रुपये आया, जिससे महिला को जीवनदान मिल गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : 14 साल की नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप, बनना कहती थी डीएसपी

चेयरमैन एमएम सिंह ने डॉ. रवि कौशल एंड टीम को दी बधाई

डॉ. रवि कौशल पहले टाटा मुख्य अस्पताल और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने एक महीने पहले ही नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में योगदान किया है। उनकी टीम की इस सफलता पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी और मरीजों की सेवा में तत्पर रहने की सलाह दी।

गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए आशा की किरण बना अस्पताल

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं में एक नई क्रांति ला दी है। यह अस्पताल गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए एक आशा की किरण बन चुका है, जो इलाज के अभाव में दूसरे नर्सिंग होम और अस्पतालों में भटकते रहते थे। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य कम खर्च में उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि हर वर्ग के लोग गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

चिकित्सा के क्षेत्र में नई संभावनाएं

इस तरह की सफलताओं से यह स्पष्ट होता है कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रस्तुत कर रहा है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिए सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment