📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

NIT Jamshedpur : सीएसआईआर के मुख्य वैज्ञानिक सीतेन्दु मंडल को एनआईटी जमशेदपुर से मिली पीएचडी उपाधि

On: October 17, 2024 6:18 PM
Follow Us:

CSIR Chief Scientist Sitendu Mandal gets PhD degree from NIT Jamshedpur

जमशेदपुर : सीएसआईआर-केंद्रीय काँच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान (सीजीसीआरआई) के चीफ साइंटिस्ट श्री सीतेन्दु मंडल को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के केमिस्ट्री विभाग द्वारा पीएचडी (डॉक्टरेट ऑफ फिलॉस्फी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध “सिंथेसिस एंड कैरेक्टराइजेशन ऑफ स्पेशलिटी एंड कस्टमाइज्ड ग्लास मैटेरियल्स फॉर स्ट्रेटेजिक एप्लीकेशन” विषय पर पूरा किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

श्री मंडल का यह शोध कार्य केमिस्ट्री विभाग के पूर्व अध्यक्ष और प्रोफेसर बलराम अंबाडे के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रोफेसर बलराम अंबाडे पर्यावरण रसायन विज्ञान (एन्वॉयरन्मेंटल केमिस्ट्री) के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ हैं, और उन्हें हाल ही में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी 2024 की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : चेकनाका में वाहनों की चेकिंग तेज : 7 लाख 28 हजार रु. की राशि जप्त, सत्यापन उपरान्त 1 लाख 10 हजार की राशि विमुक्त किया गया  

डॉ. अंबाडे के मार्गदर्शन में अब तक 7 पीएचडी छात्रों ने अपनी डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की है। उनके पीएचडी छात्र, डॉ. अमित कुमार, वर्तमान में ताइवान के चाओयांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्ट-डॉक्टरेट फेलो के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, डॉ. बसंत शुभंकर कोल्हान यूनिवर्सिटी में एचओडी और प्रोफेसर के पद पर हैं, जबकि डॉ. सुशांत कुमार प्रधान भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. तपन कुमार शंकर स्कूल ऑफ साइंस, जीएच रायसोनी यूनिवर्सिटी, अमरावती, महाराष्ट्र में प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं, और डॉ. श्रीकांत शंकर सेठी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, गनिया, ओडिशा में कार्यरत हैं।

डॉ. अली जान हुसैन करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर में फैकल्टी के पद पर कार्यरत हैं। इसी क्रम में, डॉ. सीतेन्दु मंडल सीएसआईआर-सीजीसीआरआई में मुख्य वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं और निदेशक की अनुपस्थिति में प्रभारी निदेशक की भूमिका भी निभा रहे हैं।

डॉ. बलराम अंबाडे को अपने सभी पीएचडी छात्रों पर गर्व है, और उन्होंने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment