मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर में हिंदी पखवाड़ा 2024 का समापन समारोह

On: September 29, 2024 8:07 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर में हिंदी पखवाड़ा 2024 के समापन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसबीएल सक्सेना को उपनिदेशक प्रोफेसर राम विनय शर्मा ने शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने हिंदी पखवाड़ा के सफल आयोजन में संस्थान प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान हिंदी समिति के सदस्य डॉ. रजत त्रिपाठी ने 14 से 27 सितंबर के बीच आयोजित हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी और विजेताओं की घोषणा की। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम को प्रकट किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : Lions Club of Jamshedpur Femina द्वारा लगाया गया डायबिटिक चेकअप कैंप।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के कुलसचिव कर्नल (डॉ.) निसीथ कुमार राय, प्रोफेसर रामायण सिंह, प्रोफेसर प्रभा चंद, प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह, प्रोफेसर राज वल्लभ, डॉ. राज नंदकेओलियार, डॉ. मनीष झा, डॉ. शक्ति प्रसाद, डॉ. बीके सिंह और अन्य शिक्षक गण, कर्मचारी, एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

छात्र प्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से प्रियांशु यादव, रोहित शुक्ला और अन्य प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को पुरस्कार राशि, प्रतीक चिन्ह, और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार हैं:

हिंदी कवि सम्मेलन प्रतियोगिता: 

  1. आयुष कुमार
  2. ईशिका लाल

हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता: 

  1. नवनीत रंजन साहू
  2. निलेश कुमार

हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता: 

  1. तुषार दास
  2. रत्नप्रिया वर्मा

हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता: 

पक्ष: 

  1. अमृत शुक्ला
  2. प्रियांशु यादव

विरोध: 

  1. रत्नप्रिया वर्मा
  2. अमन गुप्ता

हिंदी गोलमाल प्रतियोगिता: 

  1. शुभम झा
  2. शिफान अकरम
  3. अमन गुप्ता
  4. अतिश

हिंदी निबंध प्रतियोगिता: 

  1. प्रियांशु यादव
  2. कनिष्क कृष्णा

हिंदी डिक्टेशन प्रतियोगिता: 

  1. नवनीत रंजन साहू
  2. शुभम झा

समापन समारोह का समापन हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्थान के सभी शिक्षकों और छात्रों के उत्साहपूर्ण सहयोग के साथ हुआ।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment