मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

The new session: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के बी.कॉम के नये सत्र के छात्रों ने व्यावहारिक कौशल में हासिल की उत्कृष्टता

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 29, 2024 1:49 PM
Follow Us:
Add A Heading 21 11
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बी.कॉम नये सत्र के छात्रों ने अपने पहले महीने में व्यावहारिक शिक्षा और प्रमाणपत्रों की दिशा में एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। छात्रों ने पावर बीआई, वित्तीय लेखांकन में डिप्लोमा, और बिजनेस फाइनेंस में प्रमाणन जैसे तीन प्रमुख प्रमाणपत्र सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली में व्यावहारिक कौशल पर दिए जा रहे विशेष जोर और छात्रों को नौकरी के लिए तैयार करने के उद्देश्य से की गई पहल का हिस्सा है।

Netaji 3

इस उल्लेखनीय पहल का नेतृत्व प्रोफेसर विवेक सिंह ने किया, जबकि विभागाध्यक्ष (एचओडी) डॉ. राकेश कुमार की देखरेख और रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू किया गया।

रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं है, बल्कि वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के लिए छात्रों को तैयार करना है। इस दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य छात्रों की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे वर्तमान नौकरी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें : invitational karate competition : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 8वीं राज्य स्तरीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

बी.कॉम के छात्रों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल में भी निपुण बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने मासिक प्रमाणन और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। हर महीने छात्रों को दो व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे और उन्हें उस पर आधारित प्रमाणपत्र दिए जाएंगे, ताकि वे उद्योग की मांगों के अनुसार अपने कौशल का विकास कर सकें। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि उनके करियर की संभावनाएं भी प्रबल होंगी।

विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पावर बीआई प्रमाणपत्र के माध्यम से छात्र डाटा विश्लेषण और प्रबंधन कौशल सीख रहे हैं, जो व्यापारिक फैसलों को प्रभावी ढंग से लेने में सहायक होते हैं। इसी प्रकार, वित्तीय लेखांकन में डिप्लोमा उन्हें वित्तीय प्रबंधन और लेखांकन में विशेषज्ञता प्रदान करता है। बिजनेस फाइनेंस में प्रमाणन छात्रों को व्यावसायिक वित्त की बारीकियों से परिचित कराता है, जिससे वे वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनते हैं।

उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों को उच्च-स्तरीय कौशल के साथ तैयार किया जाए, जो उन्हें नौकरी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाए। विश्वविद्यालय की यह पहल रोजगार-उन्मुख शिक्षा के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रो. विवेक सिंह नेक की प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कंपनियां व्यावहारिक और तकनीकी रूप से सक्षम उम्मीदवारों की तलाश करती हैं। अतः यह पहल छात्रों को न केवल उनके अकादमिक विकास में बल्कि उनके करियर के लिए आवश्यक व्यावसायिक कौशल में भी निपुण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Untitled Design 9 8

Ketan हत्याकांड में नया मोड़ कथित प्लान C और आमने सामने पूछताछ से खुले कई राज सिया के साथ भागने वाला था चेतन

Untitled Design 5 10

Plamu में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच

AI

AI, क्वांटम, परमाणु और अंतरिक्ष तकनीक से तय होगा भारत का भविष्य; राष्ट्रीय क्वांटम मिशन ने तीन साल में हासिल किए आधे से अधिक लक्ष्य: डॉ. जितेंद्र सिंह

DRI

इंटरनेशनल सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 15 किलो विदेशी सोना जब्त; 15 आरोपी गिरफ्तार

Untitled Design 33 5

Azadnagar गोलीकांड का खुलासा मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद दो आरोपी गिरफ्तार तीन की तलाश जारी

Untitled Design 32 2

Jamshedpur पुलिस को बड़ी सफलता कई संगीन मामलों का वांछित अपराधी दिनकर कच्छप गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied