📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

The struggles of Congress : आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्षों को सम्मान मिले, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के बातों और भावनाओं से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवाऊंगा – राधेश्याम मूबेल।

On: September 29, 2024 12:57 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार):- चक्रधरपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित सिंहभूम लोकसभा पर्यवेक्षक राधेश्याम मूबेल जी उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पर्यवेक्षक श्री मूबेल के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बार चक्रधरपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संघर्षों को सम्मान मिलना चाहिए और वह सम्मान तब ही मिलेगा जब आगामी विधानसभा चुनाव में चक्रधरपुर में कांग्रेस पार्टी को टिकट मिलेगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हम सभी ने जमीनी स्तर पर मेहनत करके संगठन को मजबूत किया है और आज बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन का विस्तार हो चुका है।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता ने जन जन के समस्याओं को समाधान करने का काम किया है इसलिए आज क्षेत्र की जनता कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है और चक्रधरपुर का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

यह भी पढ़ें : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग द्वारा 66वां नेशनल कॉन्वेंशन और 8वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि इस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए क्योंकि पार्टी में कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी हैं।श्री बांकिरा ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा में आगामी चुनाव लड़ने के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन से तैयार हैं।

लोकसभा पर्यवेक्षक राधेश्याम मूबेल ने संबोधित करते हुए कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा के एक एक कार्यकर्ता की बात और भावनाओं से दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करवाने का काम करूंगा। श्री मूबेल ने आगे अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व आगामी चुनाव को लेकर काफी गंभीर है और एक एक विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बातों को सुनकर ही आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी।

बैठक में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस प्रदेश नेत्री अनुप्रिया सोय, प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हासदा,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तौहीद आलम,बीस सूत्री सदस्य गोविन्द प्रधान, प्रदेश प्रतिनिधि रघुनंदन प्रधान, महासचिव भोलेनाथ बोदरा, सचिव छोटे लाल महतो, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप महतो, जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, जिला सचिव प्रतीक कुमार, नगर सचिव बिट्टू मदेशिया,कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, पूर्व शिक्षक राजेश प्रसाद, बहादुर लोहरा, सनातन बोदरा, जगरनाथ बोदरा, सूरज कांडेयांग,पंचायत अध्यक्ष श्रीधर गोप, सुनील सोय, रांगाचरण नापित, सुरेश पुरती, संजीत बांकिरा , मंडल अध्यक्ष पोंडेराम सामाड और सुखन राम मुण्डा, बंदगांव बीस सूत्री सदस्य महेश साहू, बासुदेव मुखी, बंदगांव युवा प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडारी, प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुंडारी, पांडे राम सिजुई, रविन्द्र नाथ गागराई,शाज़ आलम,राजेश प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment