📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा – डा. अजय कुमार

On: September 18, 2024 11:21 PM
Follow Us:
हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा - डा. अजय कुमार

जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू और शिव सेना(शिंदे गुट) के संजय गायकवाड़ द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान की भर्तसना करते हुए कहा कि बीजेपी हिंसा की राजनीति करने में विश्वास करती है. ऐसा लगता है कि केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर इन नेताओं द्वारा बयान दिए गए हैं. यही कारण है कि इन नेताओं के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

डा. अजय कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति अहिंसा, सद्भाव और प्रेम के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. आजादी के बाद संसदीय क्षेत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सम्मानजनक असहमति का लंबा इतिहास रहा है. इसने भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है. लेकिन भाजपा का यह राजनीतिक व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास में असभ्यता का उदाहरण है. ऐसे बयानों के लिए इन नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भारतीय राजनीति को पतित होने से रोका जा सके, और कुछ भी अप्रिय घटित न हो.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : आर.वी.एस. कॉलेज में पौधारोपण कर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन।

डा. अजय ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार बढ़ते जनाधार से बीजेपी नेताओं की बौखलाहट बढ़ गई है. इस कारण उनके द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ इस प्रकार के बयान दिए जा रहे है. इन बयानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी नाराजगी है. जो पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन के तौर पर दिख भी रहा है. लगातार चुनाव में मिल रही पराजय से भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है. यही वजह है कि उनके नेताओं द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है. देश की जनता अब मोदी और भाजपा की चाल चरित्र को भली भांती समझ चुकी है. आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment