📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भाजपा के बिगड़े बोल मुखी समाज को बताया गद्दार, डा. अजय ने कहा शर्मनाक, दर्ज कराएंगे एफआइआर

On: November 7, 2024 6:07 PM
Follow Us:

जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि भाजपा अपनी हार की डर से घबरा गई है. उनके नेताओं के दिमाग खराब हो गए हैं इसलिए विभिन्न समाज के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहे है. उन्होंने बीजेपी के अधिकृत फेसबुक आइडी से मुखी समाज के संबंध किए गए पोस्ट को शर्मनाक बताते हुए इनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही. अजय ने कहा कि बीजेपी के फेसबुक आइडी से किए गए पोस्ट से मैं बहुत आहत हूं. ऐसे घृणित विचारों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है. इसकी भर्त्सना करता हूं.

डा.अजय ने कहा कि बीजेपी को किसी समाज और गरीब लोगों से कोई मतलब नहीं, उन्हें हर कीमत पर केवल सत्ता चाहिए. बीजेपी के फेसबुक पर किया गया पोस्ट उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है. मुखी समाज हमारे समाज के अभिन्न अंग है उनके खिलाफ इस प्रकार के पोस्ट करना कहीं ना कहीं उनके घृणित मानसिकता को दर्शाता है. कोई यदि बीजेपी को बोट नहीं देगा तो क्या वो राष्ट्र विरोधी हो जाएगा यह कैसी सोच है.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वीडियो देखें : 

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील यूआईएसएल इस रविवार को पारिवारिक गंतव्य जैम@स्ट्रीट का आयोजन करेगा

बीजेपी के फेसबुक पोस्ट से साबित हो गया कि बीजेपी गरीब एवं पिछड़ी जाति विरोधी है. इसलिए कांग्रेस द्वारा लगातार पिछड़ी जाति जनगणना कराने जाने की मांग को टालती रहती है, क्योंकि बीजेपी उनका भला नहीं चाहती. उल्लेखनीय है कि बीजेपी के अधिकृत फेसबुक आइडी ‘भाजपा पूर्वी विधानसभा’ से एक पोस्ट किया गया है. जिसमें जमशेदपुर मुखी समाज को गद्दार और राष्ट्र विरोधी शक्ति को बढ़ावा देने वाला कहा गया है. यह भी लिखा गया है कि बीजेपी को मुखी समाज की वोट की जरुरत नहीं.

डा. अजय कुमार ने कहा कि सरकार एवं चुनाव आयोग को पत्र लिख कर इस प्रकार सामाजिक संरचना को तोड़ने वाले विचारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे. ताकि समाज में विभेद पैदा करने वाले विचार एवं पोस्ट पर अविलंब रोक लग सकें, एवं पोस्ट करने वालों को जेल भेजा जाए.

THE NEWS FRAME

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment