📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अंतर्राष्ट्रीय संस्था सखीबहिनपा मिथिलानी समूह का स्थापना दिवस जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया।

On: August 25, 2024 2:04 PM
Follow Us:
अंतर्राष्ट्रीय संस्था सखीबहिनपा मिथिलानी समूह का स्थापना दिवस जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया।

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय संस्था सखीबहिनपा मिथिलानी समूह का स्थापना दिवस 24 अगस्त को जमशेदपुर शाखा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह संस्था अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत है और इसकी मुख्य संस्थापिका आरती झा हैं, जो वीरगंज में निवास करती हैं। इस संस्था से लगभग 3,40,000 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

जमशेदपुर शाखा की मुख्य संचालिका अन्नपूर्णा झा और सह-संचालिका श्रीलता पाठक के नेतृत्व में इस आयोजन में करीब 200 सखियों ने भाग लिया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 444 स्कूली बच्चों के बीच किया साईकिल का वितरण 

कार्यक्रम की शुरुआत उस डॉक्टर की याद में 2 मिनट का मौन रखकर की गई, जिन्होंने अनेक संघर्षों के बाद डॉक्टर का पद हासिल किया था। इस अवसर पर अन्नपूर्णा झा ने कहा कि ऐसी घटनाएं आत्मा को छलनी कर देती हैं और एक महिला होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम अपने बेटों को यह सिखाएं कि वे केवल अपने परिवार की नहीं, बल्कि समाज की हर बहन की रक्षा करें।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण का आयोजन भी किया गया, जहां सभी उपस्थित महिलाओं ने पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रण किया।

इस महिला संस्था का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति, भाषा, और भूलती हुई रीति-रिवाजों का संरक्षण करना है। साथ ही, संस्था समाज के जरूरतमंदों की समय-समय पर सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। सखीबहिनपा मिथिलानी समूह अपनी मातृभाषा मैथिली पर गर्व करने और उसे बढ़ावा देने के लिए भी कार्यरत है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment