मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने सरकार से वैन चालकों के लिए राहत की मांग की.

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 18, 2024 3:12 PM
Follow Us:
स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने सरकार से वैन चालकों के लिए राहत की मांग की.
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर, 14 अगस्त 2024: सबसे पहले, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम की ओर से देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी के 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि हम अभी भी कई मायनों में गुलामी की जंजीरों में बंधे हुए हैं। इसका मुख्य कारण राजनीतिक दलों द्वारा सही दिशा-निर्देशों की कमी है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

Netaji 3

हाल के दिनों में पूर्वी सिंहभूम के कई क्षेत्रों में शासन-प्रशासन द्वारा स्कूल वैन चालकों के खिलाफ कागजात की कमी के नाम पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हम इस कार्रवाई का विरोध करते हैं, क्योंकि कोरोना महामारी के बाद स्कूल वैन चालकों के सामने जो आर्थिक संकट आया, उससे उबरने में समय लग रहा है। कई वैन चालक आर्थिक तंगी के कारण अपनी गाड़ियां बेचने को मजबूर हुए या उनकी गाड़ियां बैंकों द्वारा जप्त कर ली गईं।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘आशा’ के तहत 688 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

हम सरकार, शासन और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि वे इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दें और वैन चालकों को कुछ महीनों की मोहलत दें ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ अपने वाहनों के कागजात को भी दुरुस्त कर सकें। साथ ही, हम वैन चालकों से भी अनुरोध करते हैं कि वे सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

इसके साथ ही, हम शासन-प्रशासन से यह भी मांग करते हैं कि वे अन्य वाहनों पर भी ध्यान दें, खासकर उन गाड़ियों पर जो दूसरे राज्यों से आकर यहां बिना पंजीकरण के चल रही हैं। निजी वाहनों में काले शीशे का उपयोग, राजनीतिक या प्रशासनिक पदनाम का दुरुपयोग, और बिना उचित कागजात के गाड़ियों का चलना भी गंभीर मुद्दे हैं। ऐसे वाहनों की सख्त जांच होनी चाहिए और कानून के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

शासन-प्रशासन से हमारी कुछ सुझाव इस प्रकार हैं:

1. स्कूल वैन, बस, और ऑटो रिक्शा में आगे-पीछे ‘स्कूल वैन’ लिखा हो और खिड़कियों में जाली लगी हो। चालक का संपर्क नंबर भी स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।
2. सभी आवश्यक कागजात, जैसे आरसी बुक, चालक का लाइसेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, और फिटनेस सर्टिफिकेट, गाड़ी में उपलब्ध होने चाहिए।
3. सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही बच्चों को गाड़ी में बैठाया जाए और गाड़ी में फर्स्ट एड बॉक्स और सीजफायर भी उपलब्ध होना चाहिए।
4. समय पर स्कूल पहुंचने के लिए गाड़ी को तेज गति से न चलाएं। अभिभावकों से 10 मिनट पहले बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचाने का प्रयास करें।
5. गाड़ी में बैठे बच्चों के माता-पिता का नंबर चालक के पास होना चाहिए।
6. छोटे बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए, क्योंकि वे अक्सर तेज गति से गाड़ी चलाते हैं।
7. बस पड़ाव को शहर से बाहर राजमार्ग पर स्थानांतरित किया जाए ताकि यातायात जाम की स्थिति न बने।
8. उलटी दिशा में गाड़ी चलाना और जहां-तहां गाड़ी पार्क करना भी यातायात जाम का कारण बनता है, इस पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
9. गाड़ियों में एलईडी लाइटों और साइलेंसर के दुरुपयोग से बचा जाए, क्योंकि इससे अन्य चालकों को असुविधा होती है और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।

अंत में, हम शासन-प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि स्कूल वैन चालकों के कागजात को दुरुस्त करने के लिए सरकार की ओर से छूट दी जाए और कैंप के माध्यम से उनकी मदद की जाए। इससे वे वेंडरों के चंगुल में फंसने से बच सकेंगे और उनका आर्थिक बोझ भी कम होगा।

आप सभी से इस विषय पर विचार करने का आग्रह है।

Advertisement
Advertisement
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied