📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बागबेड़ा में बढ़ता कचरा संकट, शुभम सिन्हा ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

On: July 29, 2024 8:33 PM
Follow Us:
बागबेड़ा

बागबेड़ा : बागबेड़ा क्षेत्र में बढ़ता कचरा संकट आम जनता के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बागबेड़ा से स्टेशन मार्ग पर फैला कचरे का अंबार न केवल क्षेत्र की स्वच्छता को प्रभावित कर रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बढ़ते संक्रमण का खतरा उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।

यह भी पढ़े :विधायक सरयू राय जिला खो खो एसोसिएशन के आम सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सिन्हा ने 28 जुलाई को मौके का दौरा किया और कचरे की भयावह स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जमशेदपुर के उपायुक्त से इस समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए अपील की है।

श्री सिन्हा ने कहा, “बागबेड़ा के जनप्रतिनिधि क्षेत्र की स्वच्छता को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। गंदगी के कारण युवा पीढ़ी की मनोदशा नकारात्मक हो रही है और लोगों के जीवन पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। बढ़ती गंदगी से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा है।”

यह भी पढ़े :टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइन ने ‘माइन्स सेफ्टी अवार्ड’ में प्रथम पुरस्कार जीता।

श्री सिन्हा ने पोटका विधायक संजीब सरदार और जिला उपायुक्त से इस समस्या का समाधान निकालने और क्षेत्रवासियों को इस संक्रमण से मुक्ति दिलाने की अपील की है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment