📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल वितरित किया।

On: June 24, 2024 10:20 PM
Follow Us:
विधायक

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर बाल विकास परियोजना कार्यालय से बागबेडा पोस्तो नगर निवासी दिव्यांग अंजना देवी एवं कीताडीह निवासी ममता कुमारी दोनो को ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया गया है।

यह भी पढ़े :सस्मिता फाउंडेशन ने स्मार्ट बाजार कर्मचारियों के सहयोग से वंचित बच्चों को वितरित किए फ्रूटी जूस और कपड़े

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुधा वर्मा, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, सीडीपीओ कार्यालय के पदाधिकारी सुशीला देवी, पुतुल, मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर संयुक्त रूप से दिव्यांग दोनों महिलाओं को ट्राई साइकिल पर अपने हाथों से बैठाने का कार्य किए।

ट्राई साईकिल पर बैठते ही दिव्यांग दोनों महिला के चेहरे खिल उठे। दोनों महिलाओं को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ट्राई साइकिल पर चढ़कर दोनों दिव्यांग महिलाएं अपने गंतव्य और अन्य जगह आराम से जा पाएगी। दिव्यांग दोनों महिलाओं ने मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर से ट्राई साइकिल देने का आग्रह की थी।

यह भी पढ़े :पंद्रह दिवसीय पखवाड़ा के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को मनाएगी आपातकाल का काला दिवस।

मुखिया ऊमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर ने विधायक संजीव सरदार से अनुशंसा करवाकर सीडीपीओ कार्यालय से दोनों दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल देने का कार्य किए।
‌ इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि केडी मुंडा, वार्ड सदस्य उमेश पाण्डे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, रिंकू सहित कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment