📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नीट यूजी में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया : आनंद बिहारी दुबे।

On: June 24, 2024 2:25 PM
Follow Us:
कांग्रेस

जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर विशाल प्रदर्शन कार्यक्रम एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा के नेतृत्व में भारत के छात्र-नौजवानों का भविष्य लगातार अंधकार मय होता जा रहा है।

यह भी पढ़े :बारीडीह बस्ती में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

नीट यूजी 2024 के परिणाम में हुए संगठित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है। आज मोदी सरकार के आंख के नीचे इतने बड़े घोटाला और भ्रष्टाचार को लगातार संरक्षण देने का कार्य हो रहा है। हमें सुप्रीम कोर्ट के ऊपर पूर्ण भरोसा है कि इस संगठित भ्रष्टाचार का एक-एक पहलू को पकड़कर दोषियों को सलाखों के भीतर ले जाने का कार्य करेगी। आज भारतीय जनता पार्टी ने नीट यूजी के परिणाम में ऐसी शीतलता दिखाई है कि लोगों और छात्रों का विश्वास उठता जा रहा है।

कांग्रेस

घोर पराकाष्ठा का समय आ गया, ऐसे में कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी और उनके भविष्य को बनाए रखने के लिए आंदोलन लगातार जारी रखेगी। पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के भविष्य के लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़े :अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की अंग सैन्य मातृशक्ति ने मनाया शौर्य दिवस।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, फिरोज खान, रजनीश सिंह, धर्मा राव, अतुल गुप्ता,गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, अरूण कुमार सिंह, शिबु सिंह, धीरज कुमार, त्रिनाथ जी, रविंद्र शर्मा, वैभव उपाध्याय, सनी सिंह, इंतखाब वास्ती, रणजीत सिंह,, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, कुमार गौरव, सुशील घोष, मनोज कांत, रंजीत झा, अरुण बारिक, गुरु पद गोराई, ज्योति मिश्रा, सरोज कुमार, कृष्णा पांडे, शक्ति पांडे, राजा सरकार, कुमार गौरव, बंटी सिंह राजपूत, बलजीत सिंह बक्शी, स्वामी बाबा, मोहम्मद सलीम, विजय सिंह, रवि रंजन दयाल, रोहित मिश्रा, रविंद्र सिंह, राजेंद्र लोहार, लखबीर सिंह, पीसी स्वामी, निखिल तिवारी, सचिन कुमार सिंह, प्रभाकर उपाध्याय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment