📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बागबेड़ा पोस्तो नगर में जलमीनार का मोटर जला, 200 घर प्रभावित।

On: June 6, 2024 1:15 AM
Follow Us:
बागबेड़ा

मोटर बनने तक पानी टैंकर से पानी की आपूर्ति होगी : सुनील गुप्ता

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तो नगर में जलमीनार के मोटर जल जाने के कारण पानी की आपूर्ति ठप्प हो जाने पर लगभग 200 घर प्रभावित है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर जलमीनार तक पहुंचे।

यह भी पढ़े :विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने 251 पौधारोपण किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

पहुंचते ही सर्वप्रथम तत्काल जुस्को के 12,000 हजार लीटर वाली पानी टैंकर मंगवा कर स्थानीय लोगों के बीच में पीने का पानी वितरण करवाए। इसी बीच स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर अपने से ही मोटर खोलकर बनाने का कार्य प्रारंभ किए। मगर मोटर जल जाने के कारण नहीं बन पाई है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि जब तक मोटर ठीक नहीं हो जाती है तब तक जुस्को के पानी टैंकर से स्थानीय लोगों के बीच में नि:शुल्क पानी वितरण होते रहेगा ताकि स्थानीय लोगों को पीने का पानी के लिए दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।

बागबेड़ा

उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा से मिलकर नया मोटर लगाने की मांग की जाएगी ताकि बार-बार मोटर जलने की समस्या से स्थानीय लोगों को निजाद मिल सके। बागबेड़ा क्षेत्र का भू स्तर लगभग 700 फीट नीचे चले जाने के कारण पानी नहीं आ रही है। चापाकल खराब पड़ी हुई है। बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना एवं बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना अधूरी पड़ी होने के कारण इस वर्ष भी लोगों को इस योजना से पानी नहीं मिल पाया है। पीएचडी विभाग के पदाधिकारी घोड़े बेचकर चैन की नींद सो रहे हैं।

यह भी पढ़े :महिला बैठक में 9 जून को होने वाले भव्य परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर के अलावे वार्ड सदस्य शैल देवी, प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, केशव सिंह, अमर, रिंकू सहित कई स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment