📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

करीम सिटी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन।

On: June 5, 2024 10:04 PM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के तत्वाधान से 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस 2024 का थीम भूमि पुनरुद्धार, मरुस्थलीकरण को रोकना और सूखे से निपटने की क्षमता का निर्माण करना है।

यह भी पढ़े :टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, नगर प्रबंधक रवि भारती एवं क्रिस्टीना कच्छप, स्वच्छ भारत के ब्रांड एंबेसडर तरुण कुमार एवं मोंदरिता चटर्जी, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज़ समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद थे।

करीम सिटी कॉलेज

सबसे पहले विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक रैली निकाली गई। तत्पश्चात करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज ने सभी को पर्यावरण दिवस की बधाई दी तथा कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आले अली ने पर्यावरण दिवस पर आधारित कार्यक्रम का परिचयात्मक भाषण दिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ लगाने के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 30 पौधे लगाए।

उसके बाद जेएनएसी के अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने जमशेदपुर के पर्यावरण प्रेमियों के लिए ” पर्यावरण के रखवाले ” नामक अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि टिकाऊ प्रथाओं को अपनाकर भावी पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को खाद, पौधे व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के बीच 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment