📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

On: June 5, 2024 8:32 PM
Follow Us:
टाटा मोटर्स

जमशेदपुर :  दिनांक 5 जून 2024 को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां कंपनी के अंदर में कई कार्यक्रमों में शिरकत किया गया वहीं कंपनी परिसर से बाहर टेल्को आम बागान में सुबह 10:00 बजे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह, महामंत्री श्री आर के सिंह द्वारा दिया गया। इसके उपरांत 11:00 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए झंडोत्तोलन किया गया एवं उपस्थित कमिटी मेंबर्स आरके सिंह फैन क्लब के सदस्य एवं सक्रिय कर्मचारियों को यूनियन के महामंत्री श्री आरके सिंह ने एक शपथ पत्र भी पढ़ा।

यह भी पढ़े :पूर्व सैनिकों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शहीद स्थल गोलमुरी में पौधरोपण एवं सफाई अभियान चलाया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

 टाटा मोटर्स

जिसमें पर्यावरण को संरक्षित करने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ उपस्थित लोगों ने लिया। इस अवसर पर महामंत्री श्री आरके सिंह ने कहा पर्यावरण और यह धरती को संरक्षित करना अपने भविष्य और अपने आने वाली पीढियां के लिए एक जागरूक नागरिक का परिचय देता है आप यदि इसके प्रति जागरूक नहीं है तो आने वाला भविष्य बहुत बड़ा होने जा रहा है। इसलिए खुद जागरूक हो एवं दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें।

यह भी पढ़े :गांधी घाट पार्क, साकची में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने कहा छोटा-छोटा प्रयास पर्यावरण को संरक्षित करता है। हम सब एक आदत डालें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ लगाने का काम करें इस तरह से एक बड़ा सहयोग पर्यावरण में आप दे सकेंगे इसके उपरांत यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा का आज जन्मदिन भी है और कमेटी मेम्बर संतोष जायसवाल का जन्मदिन कल था उपस्थित लोगों के समक्ष आज अध्यक्ष महामंत्री के उपस्थिति में केक काटकर दोनों का जन्मदिन मनाया गया तथा सुभाषित दिया गया। अध्यक्ष एवं महामंत्री ने दोनों को शॉल एल गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दिया है।
धन्यवाद।
नवीन सुलंकी
प्रेस प्रवक्ता
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन।
जमशेदपुर।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment