📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

प्रदेश की राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का भंडाफोड़।

On: June 2, 2024 9:13 PM
Follow Us:
स्पा

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची में एक बार फिर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर थाना क्षेत्र के ली डिजायर मॉल स्थित बम्बू इंटरनेशनल स्पा सेंटर में छापेमारी की। सिटी डीएसपी वी रमन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाईलैंड की तीन लड़कियों समेत 14 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : नबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी पकड़ा गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

रांची पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के छापे के दौरान स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और आपत्तिजनक स्थिति में 14 लोग पकड़े गए। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

गिरफ्तार लोगों में थाईलैंड की तीन लड़कियों के अलावा दिल्ली की दो, पश्चिम बंगाल की चार और एक स्थानीय लड़की भी शामिल है। जांच में यह बात सामने आई है कि टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे रांची में जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा था।

यह भी पढ़े :चोरी की स्कूटी में सवार जा रहा था चोरी करने, पकड़ा गया।

सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट में दलाल स्पा सेंटर के संपर्क में रहते हैं और लड़कियों की सप्लाई करते हैं, जिसके बदले उन्हें कमीशन मिलता है। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे इस धंधे से संबंधित लोग तेजी से तरक्की कर रहे हैं और शहर में नए-नए स्पा सेंटरों की संख्या बढ़ रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment